Vistaar NEWS

SC में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका, महिला पत्रकार को धक्का देने के मामले में जल्द होगी सुनवाई

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court Hearing Soon: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी द्वारा धक्का दिए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा. वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष मामला उठाया है. इस दौरान कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि हम 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे.

दरअसल, यह घटना 12 अक्टूबर की है. जब कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान महिला पत्रकार कवरेज करने पहुंची थी. भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने महिला पत्रकार को अपनी कोहनी से धक्का दिया, जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ी. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि महिला पत्रकार को काफी चोट आई, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

भड़की BJP

इतना ही नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि महिला पत्रकार ने बताया है कि राहुल गांधी ने उन्हें कंधे से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. जबकि वह राहुल गांधी से सवाल भी नहीं पूछ रही थी. वह तो सिर्फ अपना काम कर रही थी. राहुल गांधी के इस व्यवहार के बाद महिला पत्रकार की कोई मदद करने के लिए भी कांग्रेसी नेता सामने नहीं आए.

ये भी पढ़ेंः दिवाली तक दिल्ली में धरना और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

SC ने जारी किया नोटिस

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है. यानी अब मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी. राहुल गांधी को अपनी सफाई वकील के माध्यम से कोर्ट को देनी होगी. फिलहाल, महिला पत्रकार के खिलाफ राहुल गांधी के व्यवहार का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. भाजपा पहले से ही हमलावर थी और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया.

Exit mobile version