Vistaar NEWS

‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा, छात्रों से माफी मांगें पीएम…’, राहुल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में क्‍या-क्‍या कहा?

राहुल गांधी

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: देश की राजधानी दिल्‍ली में 20 जुलाई से ही माहौल गरम बना हुआ है. पूरा मामला सीजेपी के संसद मार्च से शुरू हुआ था. यही वजह रही कि संसद का मॉनसून सत्र लगातार तीसरे दिन भी नहीं चल पाया. मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों के साथ पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था. इसके साथ ही खबर आम आदमी पार्टी के आरोपों को लेकर अब राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्‍होंने 20 जुलाई को हुई मारपीट की कई वीडियो दिखाओ. राहुल ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना होगा.

राहुल गांधी ने पीसी को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है. ऐसा क्यों किया गया? नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं. जबकि नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई है.

छात्रों के साथ ऐसा क्‍यों किया जा रहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आखिर हमारे छात्रों ने क्या किया है? सुरक्षा बल उन पर हथियार ताने खड़े हैं. उन्होंने क्या गलत किया है? वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, अपनी मांगें रख रहे हैं, और वे वही मांग रहे हैं जो यह देश उन्हें देने का हकदार है. वे बस यही कह रहे हैं कि देश के छात्र होने के नाते, हम एक ऐसे शिक्षा प्रणाली के हकदार हैं जो निष्पक्ष हो. बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है. हमारे छात्र बहुत ज्यादा तनाव से गुज़रते हैं और आखिर में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है.

एजुकेशन सिस्टम धांधली वाला सिस्टम बन गया- राहुल

उन्‍होंने कहा कि एक बात जो सभी को साफ पता है, वह यह है कि हमारा एजुकेशन सिस्टम – जिसे दुनिया के सबसे अच्छे एजुकेशन सिस्टम में से एक माना जाता था. आज एक धांधली वाला सिस्टम बन गया है. हम यह जानते हैं कि पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं. अगर आप हिसाब लगाएं, तो लगभग हर महीने एक पेपर लीक हुआ है. हर महीने लाखों छात्रों से कहा जाता है कि जिस तनाव से वे गुज़रे हैं, उससे उन्हें फिर से गुज़रना होगा.

उन्‍होंने कहा कि उसके बाद उनसे कहा जाता है कि हमें कोई परवाह नहीं है. इससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं. ये मिडिल क्लास और गरीब परिवार हैं. वे अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगाते हैं और फिर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि किसी को भी सजा नहीं हुई है.

उन्‍होंने बताया कि पिछले 10 सालों में 152 बार पेपर लीक हुए हैं और सजा किसी को नहीं मिली. तो कोई व्यक्ति या लोगों का समूह हमारे एजुकेशन सिस्टम को  जो भारत की सबसे कीमती संपत्ति है. बर्बाद कर रहा है और हमारे छात्रों की जिंदगी खराब कर रहा है.

AAP सांसद संजय सिंह के आरोप पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा कि हम छात्रों के आंदोलन को पूरा सपोर्ट कर रहे है. मेरे मुंह से खून निकल रहा था, धरने के वक्त,मैंने जितेंद्र सिंह से कहा था कि हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, पीएम मोदी माफी मांगे. दरअसल 21 जुलाई को प्रदर्शन के वक्त जितेंद्र सिंह राहुल से मिले थे. उन्‍होंने आरोप लगाया था कि राहुल अपनी मांगों को बार बार बदल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:LIVE: ’10 सालों में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी नहीं पाया गया…’, बोले राहुल गांधी

Exit mobile version