Rahul Gandhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली होने वाली है. इस रैली को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल तैयारियों में लगे हुए हैं. रैली से दो दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को रोका जाए. विपक्ष की तरफ से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग कार्यक्रम कल होगा.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कहते ने कहा कि हमारा रामलीला मैदान तक एक मार्च है. इसमें पूरा विपक्ष और जो भी आना चाहे, चाहे वे राजनीतिक हों, गैर-राजनीतिक हों, सामाजिक कार्यकर्ता हों, सेवा से जुड़े लोग हों, नागरिक समाज के सदस्य हों या पत्रकार – सभी शामिल हो सकते हैं.
आगे कहा कि ये दोनों कार्यक्रम इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग में उनकी टीम भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रही है. गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वे यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले हमारी पार्टी के सदस्य और आम लोग दिल्ली न पहुंच सकें. वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं.
लोगों में भारी गुस्सा है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है. आप देखिए कि कितने लोग आते हैं, आप यह भी देखिए कि वे कितने लोगों को रोकने में कामयाब होते हैं. इससे आपको समझ आ जाएगा कि इस देश में क्या चल रहा है. लोगों में भारी गुस्सा है, क्योंकि लाखों लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं.
राहुल ने कहा कि मिस्टर अडानी, मिस्टर अंबानी, मिस्टर मोदी, मिस्टर शाह और मिस्टर मोहन भागवत की मदद करने के लिए लोगों से उनका वोट छीना जा रहा है. जैसा कि हमने पहले कहा था, यह अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन नहीं हैं. यह एक ही विरोध-प्रदर्शन है. पूरा विपक्ष यहां खड़ा है. जो कोई भी विरोध करना चाहता है, उसका यहां स्वागत है. हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "Now you watch what happens at Ramlila Ground. You watch how many people come, and you watch how many people they manage to stop, and you will understand what is going on in this country. Huge anger, huge emotional pain, because millions of people are being disenfranchised. Their vote is being stolen from them to help Mr Adani, Mr Ambani, Mr Modi, Mr Shah, and Mr Mohan Bhagwat. As we said before, this is not multiple protests. This is one protest. The entire opposition is standing here. Anybody who wants to protest, any person, is welcome to come here. We are all standing together because we are defending the Constitution. We are defending the idea of India. We are defending the vote, which is the expression of all Indians."
— ANI (@ANI) October 30, 2026
4 नवंबर को पंजाब में राहुल की इंसाफ रैली
दिल्ली के बाद राहुल गांधी पंजाब में राजनीतिक मोर्चा खोलेंगे. वह 4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे. पंजाब कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, इस आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. रैली में राज्य के अधिकारों, नशे, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:छोटे सरकार के बाद अब ललन सिंह की बारी? JDU में बढ़ सकती है गुटबाजी, नीरज ने कर दिया खेला?
