Supreme Court Scolds Actor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राजपाल ने कर्ज की कुछ रकम चुकाने के लिए तैयार हुए. उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश, सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है. जो भी फैसला होगा, चाहे वह कहीं से भी आए, उसे सभी स्वीकार करेंगे. इस दौरान जज ने भी राजपाल यादव से मजाकिया अंदाज में सवाल करते हुए कहा कि आपकी फिल्मों की तरह, आपका पैसा भी अता पता लापता, गायब है. वहीं, जस्टिस बागची ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति ऐसी रही तो उनकी सजा बढ़ाई भी जा सकती है.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजपाल ने कहा कि लोगों का मनोरंजन करते हुए वो खुद ड्रामा बन गए हैं. ‘अता पता लापता’ फिल्म में मेरा काफी नुकसान हो चुका है. मेरे 17 करोड़ रुपये डूब गए. आप जब चाहें, जहां भेजें, मैं जाने के लिए तैयार हूं. लेकिन कुल रकम 22 करोड़ रुपये थी. फिल्म से मैंने एक रुपया भी नहीं कमाया. यह फिल्म एक भी थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई.
राजपाल ने बताया ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ वाला केस
CJI सूर्यकांत ने पूछा कि कुछ नया बना रहे हो नहीं? इस दौरान राजपाल यादव ने कहा कि सर, प्रणाम करता हूं. ढाई-दो सौ फिल्में की हैं. पिछले 13 साल में दो-ढाई सौ करोड़ का नुकसान भी कर चुका हूं. ‘अता पता लापता’ में मेरे 17 करोड़ रुपये डूब गए. यह ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ वाला केस है, हुजूर. जब चाहो, जहां भेज दो, मैं हर समय तैयार हूं. लेकिन कुल 22 करोड़ रुपये थे. 5 करोड़ ने मेरे 17 करोड़ रुपये को 2013 से मिट्टी में मिला दिया और एक रुपया नहीं कमाने दिया. मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. मेरी फिल्म को रोक दिया गया. वह 1,200 थिएटरों में रिलीज होनी थी, लेकिन एक भी थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई. 5 करोड़ रुपये का 8 करोड़ रुपये तय हुआ था. मैं आखिरी बात बोलूंगा.
16 साल से मेरी बदनामी हुई
राजपाल यादव ने आगे कहा, 2012 में वो मेरे दोस्त थे. बोले, मैं हजार-डेढ़ हजार करोड़ का आदमी हूं, 5 करोड़ कहां आता है, कहां जाता है. गीता की कसम खिलवा लीजिए. फिर बोले, अब तुम्हें कोर्ट में रगड़ूंगा. 5 करोड़ रुपये तो मैं 2012 में ही भर रहा था. लेकिन इस 5 करोड़ ने मेरे 22 करोड़ रुपये डुबो दिए. पिछले 16 साल में मेरी ब्रांडिंग तबाह हुई और मेरी बदनामी हुई. मैं 16 साल से सबका मनोरंजन कर रहा हूं.
ये भी पढ़ेंः कुंवारी हूं… PCS अधिकारी बताकर की शादी, अब सोना-चांदी लेकर फरार, AAP नेता ने दर्ज कराई शिकायत
लोन घर बनाने या जमीन के लिए लिया जाता हैः राजपाल
मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, “फिल्मों के लिए लोन नहीं लिया जाता. लोन घर बनाने या जमीन खरीदने के लिए लिया जाता है, फिल्में बनाने के लिए नहीं. यह या तो एक पैकेज डील होती है या फिर इन्वेस्टमेंट. राजपाल यादव खुद ही सौ फिल्मों पर काम कर रहे हैं, तो उन्हें एक फिल्म बनाने के लिए लोन की क्या जरूरत होगी? मुझे अपने देश, सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है. जो भी फैसला होगा, चाहे वह कहीं से भी आए, उसे सभी स्वीकार करेंगे.”
