Vistaar NEWS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई, नई SIT का गठन, CA को भी शामिल करने का आदेश

Ram Mandir Donation Theft Probe

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर 'सुप्रीम' सुनवाई

Supreme Court Orders New SIT: सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी मामले में सुनवाई की है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वह अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) में एक फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने SIT से अपनी चल रही जांच के बारे में स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है.

सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में हुई. जिसमें सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने पैरवी की. इस दौरान सरकार ने कोर्ट को बताया कि पारदर्शी जांच के लिए दोबारा SIT का गठन किया गया है.

कोर्ट का ध्यान निष्पक्ष जांच कराने पर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने नई SIT बनाने का आदेश जारी किया है. क्योंकि जांच में फंड की हेराफेरी शामिल है. हम SIT को चल रही जांच पर स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का निर्देश देते हैं. कोर्ट का पूरा ध्यान निष्पक्ष जांच कराने पर है.

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बल प्रयोग की होगी निष्पक्ष जांच

2 सप्ताह बाद होगी सुनवाई

फिलहाल, अब इस मामले पर सुनवाई अब दो सप्ताह बाद होगी. याचिकाकर्ता के वकील ने इस दौरान कोर्ट से कहा कि देशभर के लोग जो हजार या पांच सौ रुपए देते हैं. उनका भी ब्यौरा ट्रस्ट की वेबसाइट पर होना चाहिए. मंदिर का दान किया हुआ पैसा पारदर्शी होना चाहिए.

Exit mobile version