Cross Border Romance Update: बिहार के भागलपुर का एक गरीब परिवार का लड़का सात समुंदर पार से अपनी प्रेमिका को बुला लिया. दोनों ने एक साथ टूटी-फूटी झोपड़ी में जिंदगी बिताने का अटूट फैसला लिया है. लड़के ने बताया कि दोनों नवंबर में शादी करेंगे और यहीं साथ में रहेंगे. इससे यह तो सिद्ध हो जाता है कि सच्चा प्यार न तो पैसा और न ही सूरत देखता है. अब इस प्यार का लोग उदाहरण दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, राहुल यादव, जो भागलपुर के राजापुर गांव का रहने वाला है. वह कुछ समय पहले रोजगार की तलाश में रूस चला गया था और वहां एक निजी कंपनी में काम करने लगा. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक रूसी लड़की जूही से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद राहुल अपने देश लौट आया. राहुल के भारत लौटने के बाद जूही अकेले रहने लगी.
देखने वालों की लगी भीड़
राहुल और जूली की दूरी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई. जूली ने भारत आने की ठान ली और अपने रिकॉर्ड तैयार करने के बाद निकल पड़ी. दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अपने परिजनों के साथ भागलपुर के राजापुर गांव पहुंची. जूली जब गांव पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई. किसी को भी यकीन नहीं था कि इतनी गरीबी में भी कोई विदेश से आएगा.
ये भी पढ़ेंः बिहार से UP तक भारत-नेपाल सीमा पर सर्वे की तैयारी, आबादी में बदलाव की होगी जांच
गुलाब का फूल लेकर पहुंची जूली
जब जूली गांव पहुंची तो उसके हाथ में एक गुलाब का फूल था, जिसे उसने राहुल को थमाते हुए गले लगा लिया. जूली ने राहुल के साथ टूटी झोपड़ी में ही रहने के लिए राजी हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब दोनों के बीच प्यार देखा तो भावुक हो गए.
