Vistaar NEWS

सलमान खान ही थे असली टारगेट? टाइगर पर हमले से पहले हुई थी रेकी, फिर बदल गया प्लान!

Tiger Shroff and Salman Khan

टाइगर श्रॉफ और सलमान खान (File Photo)

Tiger Security Threat Investigation: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि टाइगर श्रॉफ गैंग के निशाने पर थे ही नहीं. लॉरेंस गैंग के निशाने पर सलमान खान थे, लेकिन भारी सिक्योरिटी की वजह से उन पर फायरिंग नहीं की जा सकी. इसके बाद फायरिंग करने वालों ने ऐसे सेलेब्स को ढूंढ़ निकाला, जिसके पास कोई सिक्योरिटी नहीं है और आसानी से टारगेट भी किया जा सके. यही वजह रही कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. फिलहाल, पुलिस आरोपियों के बयान के आधार पर भी जांच करने में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की शाम हमलावरों ने पहले सलमान खान के घर की रेकी की लेकिन सुरक्षा कारणों से हमले को अंजाम नहीं दे सके. जब सलमान खान को अपना टारगेट नहीं बना पाए तो उन्होंने जिस पर आसानी से हमला किया जा सके. उसको टारगेट किया और फायरिंग कर दी. टाइगर श्रॉफ पर हमला करना बहुत आसान था, क्योंकि उन्हें पुलिस सुरक्षा भी नहीं मिली हुई है. गैंग ने तुरंत अपना प्लान बदला और टाइगर श्रॉफ के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया.

हमलावरों से पूछताछ जारी

जब हमलावरों को पता चल गया कि टाइगर श्रॉफ बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के हर रविवार को फुटबॉल खेलने जाते हैं, तो हमलावरों को गैंग की ओर से टाइगर पर ही फायरिंग करने का आदेश दिया गया. जिसके बाद पिस्तौल लेकर कुछ शूटर्स पहुंचे और टाइगर पर मौका पाते ही गोलियां चला दीं. हालांकि, इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए. वहीं, पुलिस ने भी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक… लॉरेंस गैंग के टारगेट पर रहे ये सेलेब्स

काफी समय से गैंग के निशाने पर सलमान खान

बता दें, लॉरेंस गैंग और सलमान खान का विवाद काफी समय से चल रहा है. सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने काले हिरण पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसमें काले हिरण की मौत हो गई. बिश्नोई समाज काले हिरण को बहुत पवित्र मानते हैं. यही वजह है कि तब से लॉरेंस गैंग के निशाने पर सलमान खान चल रहे हैं. फिलहाल, बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर लगातार हो रहे हमले की वजह से सेलेब्स में डर का माहौल बना हुआ है.

Exit mobile version