हल्दी की रस्म में संभल SP केके बिश्नोई पिता के साथ जमकर नाचे, IPS अंशिका वर्मा संग 29 मार्च को होगी शादी
संभल एसपी केके बिश्नोई और मेरठ एएसपी अंशिका वर्मा की शादी की रस्में
IPS Wedding: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं. इससे पहले गुरुवार (26 मार्च) को रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. वहीं, शुक्रवार (27 मार्च) को हल्दी की रस्म निभाई गई. इस सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
पापा के साथ किया जमकर डांस
रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों अधिकारियों के परिजनों की उपस्थिति में एक-दूसरे ने अंगूठी पहनाई. ये माहौल तब और खुशनुमा हो गया, जब संभल एसपी केके बिश्नोई ने अपने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ ‘पापा कहते है…’ गाने पर जमकर डांस किया. इसके साथ ही केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा फिल्मी अंदाज में दिखाई दिए. दोनों भागमभाग फिल्म के गाने ‘सिग्नल…प्यार के सिग्नल’ पर नाचे. इस दौरान मुरादाबाद विधायक रितेश गुप्ता मौजूद रहे.
पापा कहते है बेटा नाम करेगा…
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) March 28, 2026
जब बेटा IPS हो तो बाप की छाती 56 इंच की हो जाती है
वीडियो मे IPS केके विश्नोई के पिता "सुजाना राम विश्नोई" दिख रहे हैं जो एक साधारण किसान है और राजस्थान के बाड़मेर जिले से आते हैं देखिए अपने बेटे के साथ कितनी खुशी से नाच रहे हैं…
असली खुशी तब… pic.twitter.com/ydRvVCo1SA
गोद में उठाने का वीडियो वायरल
संगीत कार्यक्रम देर रात तक चला. इसमें IPS कपल ने ‘चल प्यार करेगी…’ जैसे सदाबहार गाने पर परफॉर्मेंस दी. इस डांस के दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठा लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पूरा आयोजन शानदार और मस्ती भरा रहा.
ये भी पढ़ें: Noida Airport: PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, 30 उड़ानें शुरू होंगी
जोधपुर में होगा रिसेप्शन
राजस्थान के बाड़मेर में स्थित ‘कृष्ण निवास’ पर गुरुवार को हल्दी सेरेमनी हुई. बाड़मेर में ही दोनों अफसर शादी करेंगे. इसके बादा जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, इसमें कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है.