बाड़मेर विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मजदूरों की मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विधायक रविद्र सिंह भाटी
Barmer: राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर मजदूरों की मांगो के लेकर उनके साथ प्रदर्शन कर रहे विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. विधायक के अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलता देखकर उनके समर्थक हैरान रह गए और तुरंत कपड़े से पट्रोल को पोंछ दिया.
मजदूरों की मांग को लेकर प्रदर्शन
इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए ले गए. दरअसल बाड़मेर विधायक रविद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांग को लेकर 500 गाड़ियों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया था. लेकिन कलेक्ट्रेट से 1 किमी पहले पुलिस ने बसें लगाकर भाटी के काफिले को रोक लिया.
पैदल ही पहुंच गए कलेक्ट्रेट
लेकिन विधायक रुके नहीं और समर्थकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए. जब भाटी के साथ आए समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा तो भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया.भाटी ने सोमवार को घोषणा की थी कि अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे मंगलवार को मजदूर आंदोलन करेंगे.
मजदूरों की प्रमुख मांगें
कंपनी द्वारा दिए गए रोजगार वादों को पूरा किया जाए.
धरने पर बैठे मजदूरों की मांग है कि 8 घंटे की ड्यूटी की जाए.
स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता मिले.
विधायक भाटी ने कहा कि…
इस दौरान विधायक भाटी ने कहा कि सरकार व प्रशासन मजदूरों की आवाज को लाठी के दम पर दबाना चाहती है, लेकिन यह मजदूर अपने हक की आवाज उठाने के लिए निकले हैं, जो अब रुकने वाले नहीं है. बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया.