Vistaar NEWS

‘देश में और भी बड़े मुद्दे हैं…’, अपने शो पर विवाद के बीच PM मोदी को लेकर क्‍या बोले शेखर सुमन

Shekhar Suman PM Modi Remarks

शेखर सुमन और पीएम मोदी

Shekhar Suman Show Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों अपने नए शो ‘शेखर टुनाइट’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में राजनीतिक मुद्दों पर की गई टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने आशंका जताई कि सरकार की नाराजगी के चलते शो के अगले एपिसोड पर रोक लग सकती है. अब इस तरह की अटकलों को लेकर पहली बार खुद शेखर सुमन ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी छोटे से शो की वजह से परेशान होंगे.

शेखर सुमन ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर आलोचना को जरूरी बता चुके हैं. इसी बात से प्रेरित होकर उन्होंने अपने शो में राजनीतिक व्यंग्य और आलोचना को जगह देने का फैसला किया.  उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री इतने कमजोर हैं कि उनके शो को लेकर सरकार की ओर से कोई दबाव बनाया जाएगा.

देश में और भी बड़े मुद्दे हैं- शेखर

शेखर ने यह भी कहा कि देश में और भी कई बड़े मुद्दे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री का ध्यान रहता है. ऐसे में उनके शो को लेकर सरकार के परेशान होने की बात उन्हें सही नहीं लगती. उन्होंने शो बंद होने या अगले एपिसोड को रोकने की चर्चाओं पर भी सवाल उठाए.

किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है शो

शेखर सुमन ने साफ किया कि उनका कार्यक्रम किसी एक राजनीतिक दल या नेता को निशाना बनाने के लिए नहीं है. उनका कहना है कि शो के जरिए व्यवस्था और उससे जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए जाते हैं. उनके मुताबिक, सत्ता में चाहे कोई भी पार्टी हो, अगर व्यवस्था में कुछ गलत होता है तो उसकी आलोचना होनी चाहिए.

संजय दत्त के बयान के बाद बढ़ी चर्चा

‘शेखर टुनाइट’ का गांधी जयंती विशेष एपिसोड अभिनेता संजय दत्त के बयान के बाद विवादों में आ गया था. शो में संजय दत्त ने देश में शांति को लेकर अपनी बात रखी थी. इसके बाद उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल के मार्च से पहले सरकार का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर नहीं रहा अब ‘प्रोटेस्ट साइट’, इन जगहों पर कर सकेंगे प्रदर्शन

Exit mobile version