Vistaar NEWS

‘जल्द से जल्द अपना पुराना…’, 26 दिनों बाद अनशन तोड़ने पर सोनम वांगचुक से PM मोदी की गुजारिश

sonam Wangchuk ended hunger strike

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों ने का अनशन खत्म कर दिया है. उनके अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट कर कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें.

रात करीब साढ़े 12 बजे तोड़ा अनशन

गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. नड्डा ने वांगचुक को कप में जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया. सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुशी जताई है.

सोनम वांगचुक ने किया पोस्ट

वांगचुक ने भी अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा ‘कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी. लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है.’

लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा. इनमें दो प्रमुख हैं.

प्रदर्शन का आज 35वां दिन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है. हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं. इस बीच देर रात संसद मार्ग प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकैड्स तोड़े. CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है.

Exit mobile version