कागज फेंके, अभद्र टिप्पणी की… याचिकाकर्ता का SC में हंगामा, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Supreme Court Hearing Disruption: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए कागज फेंके और जमकर हंगामा किया.
Supreme Court Hearing Disruption

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा

Petitioner Sparks Court Controversy: सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में ही कागज फेंक दिए और मुख्य न्यायाधीश के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि, इस दौरान वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर कर दिया. याचिकाकर्ता अपनी खुद की पैरवी कर रहा था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानें क्या है पूरा मामला.

कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाला याचिकाकर्ता खुद से ही अपनी पैरवी कर रहा था. जब जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने याचिकाकर्ता पेश हुआ, तो वह शुरुआत से ही जस्टिस से अजीब बातें करने लगा. याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से अपनी रिट याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ अपील कर रहा था. याचिकाकर्ता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 (4) तक तहत अपनी अर्जी को निजी शिकायत के मामले में बदलने के लिए SC का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन सुनवाई के दौरान कुछ और ही देखने को मिला.

कोर्ट रूम में किया हंगामा

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही थी. इसी दौरान याचिकाकर्ता ने कहा, ‘मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के एसीपी विकास नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें.’ याचिकार्ता के इस आदेश को सुनते ही जस्टिस विश्वनाथन के पूछा, ‘आप मुझे आदेश दे रहे हैं? आप हमें आदेश दे रहे हैं?’ इस दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में ही कागज फेंकते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ेंः देशभर की अवैध इमारतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 4 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें याचिकाकर्ता सुनवाई के दौरान कागज फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं CJI के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहा है. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस अब याचिकाकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ज़रूर पढ़ें