Vistaar NEWS

सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल! सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द, पति की हत्या का है आरोप

raja raghuvanshi murder case

राजा रघुवंशी हत्याकांड

Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: देश के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. सुनवाई के बाद कोर्ट ने सोनम की जमानत को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही उसे आदेश दिया है कि वह अगले तीन हफ्ते में सरेंडर कर दे. मतलब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सोनम को जेल जाना पड़ेगा, इससे पहले मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम को जमानत दी थी. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए यह भी आदेश दिया कि पूरे मामले का ट्रायल अगले 6 महीने के भीतर पूरा होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो सोनम फ‍िर जमानत याचिका दायर कर सकती है. कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया कि अब अगले 6 महीने सोनम के जेल में ही गुजरने वाले हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याच‍िका रद्द करते हुए यह भी कहा कि हम इस बात से भी वाकिफ हैं कि जमानत मिलना नियम है और जेल अपवाद है.सुप्रीम कोर्ट मेघालय सरकार की उस याचिका पर आदेश जारी किया, जिसमें हाई कोर्ट से सोनम को मिली जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी.

मेघालय हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

सोनम मेघालय की जेल में ही बंद थी, जिसे 30 जून को राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में निचली अदालत की तरफ से जमानत दी गई थी. जिसको कई लोगों ने विरोध किया था. सबसे ज्यादा विरोध राजा के परिवार की तरफ से किया गया था. इस मामले पर हाईकोर्ट से भी सोनम को राहत मिली गई थी. जहां कोर्ट ने सरकार की चुनौती को खारिज कर द‍िया था. इसके साथ ही कई तरह के सवाल भी खड़े किए थे.

कोर्ट ने जमानत देने के पीछे के कई कारण बताते हुए कहा था कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कई तरह की खामियां हैं. यही वजह है कि सोनम की जमानत बरकरार रखी जाती है. इसी मामले में सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

ये भी पढ़ें:‘फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई’, प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Exit mobile version