सुष्मिता देव, शुखेंदु शेखर समेत TMC के 3 सांसद BJP में शामिल; तीनों को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

समिक भट्टाचार्य ने कहा, 'यह हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी भाजपा खुश है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से और इसके राज्य अध्यक्ष के तौर पर, मैं अपने कार्यकर्ताओं, सुवेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट और पूरे संगठन के साथ इन तीनों लोगों का पूरे दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं.'
West Bengal BJP President Samik Bhattacharya welcomed Sukhendu Sekhar Roy and Sushmita Dev into the party by draping BJP stoles around them.

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव को भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया.

TMC Leader Joins BJP: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीएमसी के तीन पूर्व सांसदों सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली. पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने समिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं को पट्टा पहनाकर बीजेपी में उनका स्वागत किया. वहीं बीजेपी में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

‘TMC ने केंद्र से सहयोग के बजाय टकराव का रास्ता अपनाया’

वहीं इस मौके प पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा, ’34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का शासन रहा, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का शासन आया. पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक जो राजनीति चली, उसने हमारे संघीय ढांचे को नकारा और उसका विरोध किया. केंद्र के साथ सहयोग करने के बजाय टकराव का रास्ता अपनाया गया, जिससे सारा विकास रुक गया. इसी माहौल में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए, तीन सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. आज ये तीनों सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बारिक और सुखेंदु शेखर रॉय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. ये तीनों सांसद दिग्गज नेता हैं और राज्यसभा में इनका काम सभी जानते हैं.’

असम, त्रिपुरा की तरह ही पश्चिम बंगाल का चेहरा बदलेगा’

वहीं पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भाजपा में शामिल होने पर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम उन राज्यों और देश में हुआ है, जहां डबल इंजन की सरकार है, कोई कुछ भी कहे, हम उसे अस्वीकार नहीं कर सकते. मैं पश्चिम बंगाल की जनता से कहना चाहती हूं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी को केवल दो साल का समय दीजिए. आप देखेंगे कि जिस तरह असम और त्रिपुरा का चेहरा बदल गया है, उसी तरह पश्चिम बंगाल का चेहरा बदल जाएगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘महुआ मोइत्रा खुद ही कह रही हैं कि TMC का शुद्धिकरण हो रहा है, यानी वे खुद ही कह रही हैं कि TMC अशुद्ध पार्टी है. कुणाल घोष कह रहे हैं कि ये रेपिस्ट की पार्टी है, ऐसे लोगों को टिकट किसने दिया. ये तो केवल कुणाल घोष ही बता सकते हैं.

तीनों नेताओं का भाजपा मे जोरदार स्वागत

वहीं टीएमसी के पूर्व सांसदों का बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘यह हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी भाजपा खुश है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से और इसके राज्य अध्यक्ष के तौर पर, मैं अपने कार्यकर्ताओं, सुवेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट और पूरे संगठन के साथ इन तीनों लोगों का पूरे दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं.’

ये भी पढे़ं: TMC फंड, लग्जरी जेट और किराये का खेल! ED की जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले राज

ज़रूर पढ़ें