Mamata Government Dismissed: बंगाल की टीएमसी सरकार बर्खास्त, सीएम पद से इस्तीफा न देने पर अड़ी थीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी(पूर्व सीएम पश्चिम बंगाल)
Mamata Government Dismissed: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके है और भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है. इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चला है. दूसरे तरफ से राज्य के कई इलाकों में हिंसा भी देखने को मिल रही है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी भी अपने पद से इस्तीफा न देने की जिद पर अड़ी हुई थी कि इसी बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता सरकार को बर्खास्त कर दिया है.
पद न छोड़ने की जिद पर अड़ी थी ममता बनर्जी
दरअसल जब से चुनावी नतीजे सामने आए है तभी से ममता बनर्जी लगातार सीएम पद से इस्तीफा न देने की जिद पर अड़ी हुई थी. उन्होंने अभी तक मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया था. इसके बाद राज्यपाल ने गुरुवार को मंत्रिमंडल को ही बर्खास्त कर दिया. इस फैसले के साथ ही अब वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं है. राज्यपाल ने यह सख्त कदम ममता बनर्जी के अड़ियल रवैये को देखकर उठाया है.
Governor of West Bengal, RN Ravi, has issued an Order dissolving the West Bengal Legislative Assembly with effect from 07 May 2026. pic.twitter.com/IuEAylWege
— ANI (@ANI) May 7, 2026
राज्यपाल के संविधान देता है अधिकार
राज्यपाल को शक्ति भारत का संविधान आर्टिकल 164 के तहत देता है. इसके तहत मुख्यमंत्री और मंत्री राज्यपाल के प्लेजर ऑफ द गवर्नर पद का धारण करते हैं. चुनाव नतीजों में चूंकि टीएमसी बहुमत खो चुकी है. इसी अधिकार का उपयोग करते हुए राज्यपाल ने यह फैसला लिया है. बता दें कि 4 मई को 293 विधानसभा सीट के आए नतीजों में टीएमसी सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां की जनता ने अपना जनादेश बीजेपी को सौंपा है.
ये भी पढ़ें:स्टालिन का एक ऐलान क्यों है थलापति विजय के लिए राहत की खबर? सरकार गठन के बीच मिली खुशखबरी