Vistaar NEWS

पुलिस हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में एक्शन

Swatantra Bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज के पुलिस ने हिरासत में लिया

Swatantra Bhardwaj Detain: दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कथित हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने पकड़ लिया है. हाल ही में स्वतंत्र ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि CJP प्रदर्शनकारी के पिता के ऊपर हमला किया थे, जिसे 60 टांके लगे, लेकिन मेरे ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो बवाल मच गया. राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए. दबाव बढ़ते देख पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पकड़ लिया है. जिससे अब पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की शाम स्वतंत्र भारद्वाज अपने घर से बाइक लेकर निकला, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया. स्वतंत्र पर आरोप है कि उसने सीजेपी प्रदर्शनकारी निशु के पिता संजय आजाद पर हमला किया था. हालांकि, स्वतंत्र ने इस बात को खुद स्वीकार किया था, लेकिन हाल में घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें निशु के पिता, जिसे पीड़ित बताया जा रहा है. उन्होंने भी स्वतंत्र के साथ मारपीट की बात कही है.

क्यों बढ़ा विवाद?

दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वीडियो में दावा किया कि सीजेपी प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला किया लेकिन भाजपा के बड़े राजनेताओं की वजह से जेल नहीं जाना पड़ा. इस दौरान स्वतंत्र ने दावा किया कि उस व्यक्ति के 60 टांके आए थे. इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, लेकिन नहीं हुआ. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो बवाल मच गया. सीजेपी ने पुलिस से स्वतंत्र की गिरफ्तारी और उस पर हत्या का मामला जोड़ने की मांग की. हालांकि, भारी दबाव के बीच पुलिस ने स्वतंत्र पर एससी-एसटी एक्ट और 307 की धारा जोड़ने की बात कही है.

ये भी पढ़ेंः ‘2 मिनट पुलिस नहीं आती तो, फोटो…,’ स्वतंत्र भारद्वाज मामले में निशु के पिता का वीडियो आया सामने, क्या कहा?

फिलहाल, स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब देखना यह होगा कि पुलिस स्वतंत्र पर क्या कार्रवाई करती है. हालांकि, इस दौरान निशु के पिता संजय आजाद के वीडियो ने नया ट्विस्ट ला दिया है.

Exit mobile version