Vistaar NEWS

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला दीपथून, पूरे इलाके में बैरिकेडिंग-CRPF तैनात

पहाड़ी पर जलाया गया दीपम

पहाड़ी पर जलाया गया दीपम

Thiruparankundram Karthigai Deepam: सुप्रीम कोर्ट के आदेश और फटकार के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर आज यानी कि 28 नवंबर की शाम 5 बजे दीप जलाया गया. इस दौरान पूरी पहाड़ी के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में सीआरपीएफ की तैनाती भी गई.

मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ की रस्म के तहत पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाया जाता है. दीपस्तंभ को स्थानीय भाषा में दीपथून कहते हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पवित्र दीपम जलाए जाने पर भक्त भावुक हो गए.  

मदुरै में यह दीपम रिटायर्ड हाई कोर्ट जज जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थीबन की देखरेख में थिरुपरनकुंद्रम हिल पर दीपाथून पत्थर के खंभे पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया गया. दीपम जलाए जाने की खुशी में पहाड़ी पर भक्तों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े. 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 24 नवंबर को कार्तिक पूर्ण‍िमा के मौके पर ही दीपस्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था. इसके बाद भी राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट की तरफ से वहां दीप नहीं जलाया गया था. इससे गुस्साए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट को जमकर फटकार लगाई थी. इसके साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को सस्पेंड कर दिया, बाद में कोर्ट ने दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया. जिसके बाद 28 नवंबर शाम 5 बजे दीप जलाया गया.

पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है. बाकी लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया है. दीपम जलाने की रस्म देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहाड़ी के नीचे जुटे. 

Exit mobile version