Vistaar NEWS

तीन पत्नियां और करोड़ों का हेरफेर, सरकारी चपरासी की करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान

education department scam in Pilibhit

पीलीभीत का करोड़पति चपरासी

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक चपरासी ने करोड़ों का हेरफेर कर दिया. इतना ही नहीं, उसने तीन शादियां कर रखी है, जिसमें से एक को फर्जी तरीके से टीचर भी बना डाला. तीन पत्नियों में से एक जेल में भी बंद है. जब सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए के हेरफेर का मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. करोड़ों की हेराफेरी करने वाला चपरासी जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस में चपरासी के पर तैनात रहा है. फिलहाल, जांच जारी है.

यह आरोप चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी पर लगे हैं. चपरासी के खिलाफ शिकायत मिली थी, तो जांच की गई. जिसमें पता चला कि आरोपी चपरासी ने 53 खातों के जरिए अवैध तरीकों से लेन-देन किया है, जिसमें करीब 5 करोड़ रुपए का गबन कर डाला. फिलहाल, जांच के बाद 5 करोड़ के ज्यादा की राशि को फ्रीज करा दी गई है. आरोपी ने 12 नवंबर 2024 से अब तक करीब 98 ट्रांजेक्शन के जरिए 1,01,95,135 की राशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी. इतना ही नहीं, उसने कई बिल्डरों के खातों पर भी पैसे ट्रांसफर किए.

कैसे हुआ खुलासा?

जिला कलेक्टर को चपरासी के हेरफेर करने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद जांच की गई, जो सही पाया गया. जांच के आधार पर DIOS राजीव कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. DIOS राजीव कुमार खुद इस मामले में जांच के घेरे में हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी चपरासी विभाग में करीब 2014 से नौकरी कर रहा है. घोटाला कैसे हुआ, कितने का हुआ. इस मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद सबकुछ क्लियर हो जाएगा.

ये भी पढ़ेंः संसद में आज महिला आरक्षण समेत 3 बिल होंगे पेश, विपक्ष कर सकता है हंगामा

5 करोड़ रुपए से ज्यादा का हेरफेर

एसीपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 1 करोड़ रुपए के हेरफेर का मामला सामने आया था, जिसकी जांच चल रही है. आरोपी ने करीब 50 खातों के जरिए 5 करोड़ 28 लाख रुपए का गबन किया. जिन खातों पर पैसा गया है, उन खातों की जांच की जा रही है. आरोपी का किस-किस ने साथ दिया है. सबकी तलाश और जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद जेल भेज दिया गया. फिलहाल, अभी जांच जारी है.

Exit mobile version