PM मोदी-सीएम योगी… क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में किसे मिला न्योता, 4 दिसंबर को लेंगे 7 फेरे
रिंकू सिंह- प्रिया सरोज
PM Modi CM Yogi Invited: समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी लखनऊ के होटल रमाडा में होनी है. जिसमें राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा. 4 दिसंबर को होने जा रही इस शाही शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गाधी, सीएम योगी, अखिलेश यादव और शाहरुख खान समेत कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. शादी में 2 हजार से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की संभावना है.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी यूपी की राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल से होने जा रही है. 4 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी की तैयारियां होटल में 3 दिसंबर से ही रस्मों के साथ शुरू हो जाएंगी. जिसमें मेहंदी, पूजा और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम शामिल हैं. शादी को लेकर दोनों परिवारों में जश्न का माहौल बना हुआ है.
किसे मिला शादी का निमंत्रण
जानकारी के अनुसार, शादी में आने के लिए राजनीति से जुड़े लोगों में पीएम मोदी, राहुल, गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रियंका गांधी, सीएम योगी, नितिन गडकरी, वैष्णव, किंजरापु राम मोहन नायडू और कमलेश पासवान समेत कई दिग्गजों को न्यौता दिया गया है. फिल्म जगत के शाहरुख खान समेत कई बड़े दिग्गजों को बुलाया गया है. क्रिकेट जगत की अगर बात करें, तो पूरी इंडिया की क्रिकेट टीम को आमंत्रित किया है. इस शाही शादी में कई वीवीआईपी के आने की संभावना है.
शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खानपान से लेकर पहनावे तक का खास ध्यान रखा गया है. खाना का मेन्यू पूरा शाकाहारी रखा गया है. शादी से पहले होने वाली रश्में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के घर पर ही होंगी. इसके बाद उत्सव और मांगलिक रस्मों का सिलसिला शुरू हो होगा. हर किसी को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का इंतजार है.



