Vistaar NEWS

अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील फाइनल होने पर क्‍या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

पीएम मोदी

पीएम मोदी

Trump Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव ने न केवल पश्चिम एशिया बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया और कई देशों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा.

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी, साथ ही समुद्री आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी सामान्य हो सकेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने क्‍या कहा?

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने की दिशा में उठाए गए इस कदम का समर्थन करता है. उन्होंने भरोसा जताया कि समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्रीय तनाव कम होगा और वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने बाकी विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने और स्थायी समाधान तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया.

ट्रंप ने की जंग खत्‍म होने की घोषणा

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के लिए सहमत हो गए हैं। स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता के दौरान दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबफ इस प्रक्रिया में शामिल होंगे.

प्रस्तावित 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. इनमें ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध, फ्रीज किए गए फंड की रिहाई और उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विषय शामिल हैं. अंतिम समझौता लागू होने तक दोनों पक्ष अंतरिम व्यवस्थाओं के तहत आगे बढ़ेंगे. पीएम मोदी ने इस पहल को वैश्विक शांति और आर्थिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

ये भी पढ़ें:होर्मुज से हटेगी नाकेबंदी, तेल पर बैन होगा खत्म…14 शर्तों के साथ थमेगी US-ईरान के बीच जंग!

Exit mobile version