Vistaar NEWS

वंदे मातरम पर सियासी घमासान! BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 1937 की राह पर…

संब‍ित पात्रा

संब‍ित पात्रा

Vande Mataram Sambit Patra: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन ने आज 22 अगस्‍त को अपनी नई टीम के साथ बैठक की, जिसके बाद बीजेपी प्रवक्‍ता संब‍ित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्‍होंने कहा कि बैठक में पहला प्रस्ताव वंदे मातरम के सम्मान को लेकर पारित किया गया. इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस पर भी न‍िशाना साधा है.

संब‍ित पात्रा ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम का अपमान किया गया. BJP का आरोप है कि कांग्रेस फिर से 1937 की मानसिकता पर लौट आई है. कांग्रेस इस मामले में डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही थी. 19 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में एक प्रस्ताव आया कि हम वंदे मातरम के केवल दो श्लोक गाएंगे.

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस वंदे मातरम का विभाजन करना चाहती है. आगे कहा कि पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने वाली है.

वंदे मातरम पर क्‍या बोले संब‍ित पात्रा?

संब‍ित पात्रा ने कहा कि यह साल वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के रूप में मनाया जा रहा है. हिंदुस्तान के कोने-कोने में वंदे मातरम के प्रति सम्मान, भाव और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है. उन्‍होंने कहा कि मैंने वंदे मातरम को मंत्र इसलिए कहा, क्योंकि इस मंत्र के मूल में देश है, देशभक्ति है. भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के नेतृत्व में वंदे मातरम के सभी 6 पदों का गायन लाल किले के परिसर में हुआ.

पात्रा का कांग्रेस पर न‍िशाना

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि हमने देखा कि किस प्रकार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की मौजूदगी में जब तिरंगा लहराया जा रहा था, उस समय जब वंदे मातरम शुरू हुआ तो 2 छंदों के बाद सोनिया गांधी को ‘स्टॉप-स्टॉप’ कहते हुए सुना गया, जैसे कोई गलत शब्द बोल दिए गए हों.

संबित पात्रा ने कहा, “राष्ट्र भक्ति का लबादा ओढ़कर आखिर कांग्रेस अपने आप को कब तक छुपाए रखेगी, आज कांग्रेस के ऊपर से राष्ट्र भक्ति का लबादा पूरी तरह गिर चुका है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: CM भगवंत मान की पत्नी की बढ़ेंगी मुश्‍किलें! 5 करोड़ लेकर केस दबाने का आरोप, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

Exit mobile version