Bypoll Election Results Live: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान किया गया था. जिसके परिणाम आज शुक्रवार को आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 6 सीटों पर हुए मतदान में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों की हो रही है.
सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए वोटों की गिनती से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. लोकसभा सीट समेत सभी पांचों विधानसभा में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.
पुडुचेरी में NR कांग्रेस की जीत
नगांव लोकसभा में 71 हजार वोट से BJP आगे
तमिलनाडु में धारापुरम में AIADMK और मदुरांतकम में TVK आगे चल रही है.
बंगाल की दोनों सीटों (नंदीग्राम-रेजीनगर) पर पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे है.
असम की नगांव लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है.
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, “अगर वोटिंग निष्पक्ष और बिना किसी डर के हुई होती, तो कुछ उम्मीद की जा सकती थी. हमने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों जगहों पर दोबारा वोटिंग की मांग की.”
#watch | West Bengal State Congress President Subhankar Sarkar says, “There would have been some hope if the voting had been free, fair, and fearless. We had actually demanded a re-poll. Genuine voters could not reach the polling stations to cast their votes… oters in the Nandigram constituency were distressed; they were unable to cast their votes. Consequently, we demanded a re-poll in both Rejinagar and Nandigram… the BJP’s current mindset, favoring ‘one country, one vote, and one political party’—reflects a ‘Manuwadi’ ideology. The nexus formed between the Election Commission and the Central Govt led to the exclusion of genuine voters’ names from the rolls…These individuals were denied the opportunity to vote…”
— ANI (@ANI) October 9, 2026
