नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की बड़ी जीत, ममता और कांग्रेस को झटका, तमिलनाडु में TVK का जलवा

Bypoll Election Results: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती पूरी हो गई है. यहां जानें कहां-कौन जीता.
Bypoll Election Results Live

नंदीग्राम-रेजीनगर समेत सभी 6 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है.

Bypoll Election Results Live: आज देश में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान की गिनती हुई है. जिसमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है. नंदीग्राम में भाजपा को 122753 वोटों से तो रेजीनगर में 75816 वोटों से जीत मिली. हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बांकी है.

तमिलनाडु की दो सीटों पर भी विधानसभा के लिए उपचुनाव हुए थे. जहां TVK का जलवा देखने को मिला है. मदुरंतकम सीट पर TVK ने 17693 और धारापुरम में 9471 वोटों को अंतर से जीत दर्ज की. वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी की सीट पर एनआर कांग्रेस ने 8482 वोटों से जीत दर्ज की है. असम के नगांव में लोकसभा का चुनाव हुआ था. जहां भाजपा प्रत्याशी ने 186222 वोटों से जीत दर्ज की.

ज़रूर पढ़ें