Monsoon Update: मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. बारिश बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के प्रभाव हो रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, ज्यादातर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली के मौसम की अगर बात करें, तो आज दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर, चूरू से लेकर यूपी, बिहार, बंगाल तक फैला हुआ है. बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है. जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर इलाके, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, इस दौरान सभी जगहों पर भारी बारिश नहीं होगी. वहीं मौसम विभाग ने सिक्किम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ेंः ‘हवा में उड़ने वाली बस लेकर आने वाला हूं…’, नितिन गडकरी का दावा, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा!
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
तापमान की अगर बात करें, तो आज देश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यानी न तो ज्यादा गर्मी और न ही ठंडी. दिल्ली के मौसम की बात करें, तो आज फिलहाल, कोई बारिश का आसार नहीं दिख रहा है. दिल्ली का मौसम आज शुष्क बने रहने की उम्मीद है.
