MP Weather Update: कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री पहुंचा, जबलपुर-रीवा समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: कटनी जिले के करौंदी में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर और भोपाल हिल स्टेशन पचमढ़ी (13.4 डिग्री) से भी ठंडे रहे.
mp weather update

सांकेतिक तस्वीर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. कटनी जिले के करौंदी में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां बुधवार (18 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 9 डिग्री, उमरिया में 10.9 डिग्री, रीवा में 11 डिग्री और दमोह में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया. बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर (11.9 डिग्री) और भोपाल (13 डिग्री) हिल स्टेशन पचमढ़ी (13.4 डिग्री) से भी ठंडे रहे. वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान गुना में 32.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

अपडेट जारी है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें