Vistaar NEWS

Suvendu Adhikari Oath: पश्‍च‍िम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु बंगाल, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी और सुवेंदु अध‍िकारी

पीएम मोदी और सुवेंदु अध‍िकारी

Suvendu Adhikari: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली थी. इसके बाद 8 मई को हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को पश्‍च‍िम बंगाल का मुख्यमंत्री चुन लिया गया था. आज यानी कि 9 मई को सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ-साथ 5 व‍िधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे. इसके साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी शामिल हुआ. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया.

सुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें….

अमन तिवारी

अशोक कीर्तनिया बने मंत्री

BJP नेता अशोक कीर्तनिया ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

अमन तिवारी

अग्निमित्रा पाल ने मंत्री पद की शपथ ली

अग्निमित्रा पाल पश्चिम बंगाल की असनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP विधायक हैं. वह साल 2021 में पहली बार इस सीट से विधायक चुनी गई थीं. 2026 में दूसरी बार जीत दर्ज की है.

अमन तिवारी

दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ ली

अमन तिवारी

पांच मंत्रियों ने ली शपथ

सुवेंदु के साथ-साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है

अमन तिवारी

पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आर एन रवि ने सीएम पद की शपथ द‍िलाई. पीएम मोदी के साथ-साथ 20 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. श्

अमन तिवारी

पीएम मोदी ने ल‍िया वरिष्ठ कार्यकर्ता का आशीर्वाद

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया. 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में उस आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जब वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ वहाँ भारतीय तिरंगा फहराने के लिए गए थे. 98 वर्ष की आयु में भी, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं.

अमन तिवारी

रवींद्रनाथ टैगोर को दी पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अमन तिवारी

शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का रोड शो

शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने एक रोड शो किया. इस दौरान वह सुवेंदु अध‍िकारी के साथ मंच की तरफ जनता का अभिवादन करते हुए जार रहे हैं. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य भी हैं.

अमन तिवारी

भगवा कुर्ता पहने नजर आए सुवेंदु अधिकारी

शपथ ग्रहण के लिए सुवेंदु अध‍िकारी मंच पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान वह भगवा कुर्ता पहने नजर आए.

अमन तिवारी

परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं. थोड़ी ही देर में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

अमन तिवारी

आज़ादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज़ादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बन रही है. जनता बहुत खुश है. जनता बदलाव चाहती थी… BJP की ‘डबल-इंजन’ सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी…”

अमन तिवारी

कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच रहे द‍िग्‍गज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हुए. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हुए. बंगाल में आज नई सरकार का गठन होगा.

अमन तिवारी

पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे

पीएम मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी उन्हें रिसीव करने गए हैं. सुवेंदु ने शपथ के लिए खास तौर भगवा कुर्ता पहना है.

अमन तिवारी

मुख्यमंत्री नेफियू रियो पहुंचे कोलकाता

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो भी कोलकाता पहुंच चुके हैं.उन्‍होंने कहा, “आप राज्य में बदलाव देखेंगे, पश्चिम बंगाल का भी विकास होगा.”

अमन तिवारी

बंगाल के लिए आज खुशी का द‍िन- सीएम रेखा

सुवेंदु अध‍िकारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए द‍िल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता कोलकाता पहुंच चुकी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे बंगाल और वहां की बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने 15 सालों तक अत्याचार सहे. आज का दिन बंगाल के लिए है, जहां अब विकास और आस्था होगी. सुवेंदु अधिकारी की सरकार में अब बंगाल से भ्रष्टाचार और अत्याचार खत्म हो गए हैं.”

अमन तिवारी

शपथ से पहले सुवेंदु की सोशल मीडिया पोस्ट

शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट की है. इसमें उन्‍होंने लिखा कि सचमुच, पश्चिम बंगाल के लिए यह एक ऐतिहासिक प्रभात है.

‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है. आज, जब हम स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने राष्ट्र-निर्माताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत हुआ है और विकास, शांति तथा समृद्धि के ‘डबल इंजन’ वाले युग का शुभारंभ हुआ है.’सोनार बांग्ला’ के युग की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है. स्वागत है, प्रधानमंत्री.

अमन तिवारी

ऐतिहासिक बदलाव का दिन- राहुल सिन्हा

कोलकाता में आयोजित होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर BJP के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा “…एक ऐतिहासिक बदलाव हो रहा है, क्योंकि बंगाल में एक नई सरकार बन रही है, जो सभी के कल्याण के लिए समर्पित है. इस अवसर को अपना आशीर्वाद देने के लिए हमारे प्रधानमंत्री उपस्थित रहेंगे, और, महत्वपूर्ण बात यह है कि यह शपथ ग्रहण समारोह 25 बैसाख को हो रहा है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. इस पवित्र दिन पर, नई सरकार बंगाल की संस्कृति, शिक्षा, कृषि और समग्र प्रगति के लिए काम करेगी.

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय नेताओं और देश भर के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में, हजारों नागरिक इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे, चुनौतियों के बावजूद, हम बंगाल को ऊपर उठाने और इसे एक बार फिर भारत का एक गौरवशाली राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.”

अमन तिवारी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे कोलकाता

पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी कोलकाता पहुंच चुके हैं. इसके अलावा कई अन्‍य राज्‍यों के सीएम भी पहुंचने वाले हैं. 

अमन तिवारी

मेघालय के CM कॉनराड संगमा पहुंचे कोलकाता

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं. पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

अमन तिवारी

शपथ ग्रहण से पहले क्‍या बोले बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नबीन

बंगाल में होने वाली शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट किया है. जिसमें उन्‍होंने कहा कि आज बंगाल में सूरज की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई.

आगे ल‍िखा कि विश्वास बंगाल में विकास का,

विश्वास बंगाल में सुरक्षा का,

विश्वास बंगाल में महिला सम्मान का,

विश्वास बंगाल में युवाओं के रोजगार का,

विश्वास बंगाल में सुशासन का,

विश्वास बंगाल में बदलाव का,

विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का,

आम जन के इस विश्वास के साथ बंगाल में नई सरकार शपथ ले रही है. वंदे मातरम्

https://x.com/SuvenduWB/status/2052923412407107919?s=20

अमन तिवारी

1 लाख लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल

पश्‍च‍िम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही साथ 4000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है.

अमन तिवारी

9 मई को ही क्‍यों हो रही शपथ

बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई का दिन चुना है, इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है. बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है. यही वजह है कि बीजेपी की तरफ से शपथ ग्रहण के लिए आज का द‍िन चुना गया है.

Exit mobile version