Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु बंगाल, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली थी. इसके बाद 8 मई को हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री चुन लिया गया था. आज यानी कि 9 मई को सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ-साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है.
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे. इसके साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी शामिल हुआ. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया.
सुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें….