Bengal Election 2nd Phase Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है. बंगाल के 6 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. पहले चरण में बंपर वोटिंग (93.19 प्रतिशत) हुई. दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई है और तीन बजे तक ही आंकड़ा 80 फीसदी के करीब पहुंच गया था. आज बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में भी मतदान हुआ. भवानीपुर से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है.
बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. सीएम ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी से सीधा मुकाबला है. सुवेंदु अधिकारी साल 2021 में ममता बनर्जी को हरा भी चुके हैं. मतगणना 4 मई को की जाएगी.
दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी चरण में दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान हुआ। pic.twitter.com/8j2RP0em07
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे प्रदेश में 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे. उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है. CO ने आदेश दिया है कि जो लोग पहले ही वोट दे चुके हैं वे घर चले जाएं.”
#watch | भवानीपुर, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे प्रदेश में 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है। CO ने आदेश दिया है कि जो लोग… pic.twitter.com/YCYf1fw5BK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं. वे डरे हुए हैं. ममता का सफाया हो जाएगा: सुवेंदु अधिकारी
#watch सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “वे सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं…वे डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।” https://t.co/I2YHGlzRGw pic.twitter.com/AYXtFMKcgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है: अधीर रंजन चौधरी
#watch मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है। इस बार लोग भारी संख्या में चुनाव में शिरकत कर रहे हैं। आम लोगों को लगता है कि बूथ-बूथ जाकर लोग मतदान करने में सक्षम होंगे क्योंकि भारी संख्या… pic.twitter.com/e0bjPtaVAh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
दोपहर 1 बजे तक 61.11% वोटिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग हुई। pic.twitter.com/5RkExwVLNX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग
TMC सांसद सौगत रॉय ने किया मतदान
#watch TMC सांसद सौगत रॉय ने कोलकाता के पारिवारिक इंग्लिश अकादमी के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
उन्होंने कहा, “मैंने अभी अपना वोट डाला। वोटिंग शांति से चल रही है। तृणमूल कांग्रेस बहुत अच्छा करेगी क्योंकि यह जगह TMC का गढ़ है। चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को लेकर कन्फ्यूज है।… pic.twitter.com/37yLwEIxmb
ममता बनर्जी क्यों घूम रही हैं? सुवेंदु अधिकारी ने पूछे सवाल.
#watch पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?” pic.twitter.com/0UbnF8YDrA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
सुबह 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% वोटिंग हुई। pic.twitter.com/ey69L6LikL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला
#watch पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | आज सुबह करीब 5:30 बजे, बदमाशों के एक ग्रुप ने नादिया में छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत के बूथ नंबर 52 के BJP पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला कर दिया। बाद में, छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में… pic.twitter.com/QwGcIN8ra8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
#watch कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
उन्होंने कहा, “ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए। सभी हिंदू भाजपा को वोट दे रहे हैं…” pic.twitter.com/4wjZ2l1KgN
पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की
Today is Phase-2 of the West Bengal Assembly Elections 2026.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
Urging all those voting today to do so in record numbers and make our democracy more vibrant as well as participative. It is important that the women and youth of West Bengal, in particular, turnout in large numbers…
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने किया मतदान
#watch नादिया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया। pic.twitter.com/qzu5AsgC23
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 294 मेंबर वाली असेंबली में से, आज बाकी 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी है, जहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी… pic.twitter.com/6VL1aWZJIY
