Bengal Phase 2 Voting LIVE: वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी ने किया मतदान
बंगाल चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू
Bengal Election 2nd Phase Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. बंगाल के 6 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण में बंपर वोटिंग (93.19 प्रतिशत) हुई. दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद है. आज बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में भी मतदान हो रहा है. भवानीपुर से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है. फिलहाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. सीएम ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी से सीधा मुकाबला है. सुवेंदु अधिकारी साल 2021 में ममता बनर्जी को हरा भी चुके हैं. मतगणना 4 मई को की जाएगी. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.