Vistaar NEWS

बंगाल दौरे पर पीएम मोदी का अलग अंदाज, रैलियों के बीच झारग्राम में चखी झालमुड़ी, शेयर की तस्‍वीरें

झालमुड़ी की दुकान पर पीएम मोदी

झालमुड़ी की दुकान पर पीएम मोदी

West Bengal Election Campaign: पश्‍च‍िम बंगाल में अगले कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव का मतदान होने वाला है. तमाम राजनीतिक दल इसको लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी 3 जनसभाएं बंगाल की अलग-अलग जगहों पर आयोजित की गयी. जहां उन्होंने देशभर में चार जनसभाओं को संबोधित किया. इसी दौरान पीएम मोदी झारग्राम में स्थानीय लोगों के साथ मशहूर बंगाली स्नैक झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आए.

पीएम मोदी पारंपरिक अंदाज में कुर्ता और लाल स्टॉल पहने दिखे. रैली के बाद वह एक दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अखबार के ठोंगे में परोसी गई झालमुड़ी खाई. इस दौरान उन्होंने आसपास मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं के साथ भी इसे साझा किया. महिलाएं इस दौरान पीएम मोदी से बातचीत की. साथ ही उनके साथ फोटो भी खिंचवाई.

झालमूड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं. इस पीएम ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं. यह सुनकर और वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

पीएम मोदी ने शेयर की तस्‍वीरें

पीएम मोदी ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा कि व्यस्त चुनावी दिन के बीच झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी खाने का मौका मिला. पीएम मोदी की इस पोस्ट पर लोगों के अलग-अलग रियेक्‍शन सामने आ रहे हैं. पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.  साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं.

आदिवासी बहुल जिले में पीएम की सभा

आदिवासी बहुल झारग्राम जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान खतरे में डाल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव बंगाल की विरासत, संस्कृति और पहचान को बचाने का चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है.राज्य में भ्रष्टाचार व वसूली का माहौल बना दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा और 25 लाख का जुर्माना… पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बना सख्त कानून

Exit mobile version