Vistaar NEWS

‘5 मिनट में भगा दिया’, SIR पर आपत्ति जताने गए TMC सांसदों का आरोप, EC ने क्‍या कहा?

Derek O brien

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और डेरेक ओ’ब्रायन

West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर जमकर सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं. टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा. जहां वे अपनी बात रख रहे थे. ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में Derek O’Brien ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार ने बैठक के दौरान उन्हें “Get lost” (यहां से निकल जाओ) कहा है.

यह मामला तब सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा था. स टीम में डेरेक ओ’ब्रायन के साथ सागरिका घोष, मेनका गुरुस्वामी और साकेत गोखले भी शामिल थे.

ओ’ब्रायन ने क्या आरोप लगाया?

ओ’ब्रायन का कहना है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव से जुड़े कुछ अधिकारियों पर सवाल उठाए, लेकिन कुछ ही मिनटों में CEC ने उन्हें “Get lost” कहकर बाहर जाने को कहा. आज जो देखा, वह शर्मनाक है। मैं चुनाव आयुक्त को चुनौती देता हूं.अगर उनके पास वीडियो है तो जारी करें.

आगे कहा कि अगर वीडियो नहीं है, तो वीडियो जारी करें.  वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेरेक ओ’ब्रायन ही बैठक में ऊंची आवाज में बोल रहे थे और उन्होंने CEC को बोलने नहीं दिया.

TMC और चुनाव आयोग में टशन जारी

बैठक के बाद चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव इस बार बिना डर, हिंसा और गड़बड़ी के होंगे.इसके जवाब में TMC सांसद साकेत गोखले ने कहा कि आयोग झूठ बोल रहा है और फिर से रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से TMC और चुनाव आयोग के बीच लगातार टकराव चल रहा है.कई बैठकों में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा चुके हैं. ऐसे में इस तरह की घटना ने माहौल को और गर्म कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘आस्था पर कोर्ट फैसला नहीं कर सकता, सबके अपने नियम…’,सबरीमाला एंट्री विवाद पर केंद्र का SC को जवाब

Exit mobile version