Vistaar NEWS

सायोनी घोष के नाम अभिषेक बनर्जी की संपत्ति? BJP के आरोप पर TMC सांसद का बयान

अभिषेक बनर्जी और सायोनी घोष

सायोनी घोष और अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee: पश्‍च‍िम बंगाल में इस समय TMC सांसद सायोनी घोष और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को लेकर नया विवाद छिड़ा हुआ है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि सायोनी घोष का नाम अभिषेक की संपत्त‍ि में जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर इसके कई कागज भी शेयर किए जा रहे हैं. अब इस मामले में सायोनी घोष का बयान भी सामने आ गया है. इसके साथ ही पूरी हकीकत का भी पता चल चुका है.

दरअसल, मामला उस समय गर्माया जब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार से जुड़ी बताई जा रही कई संपत्तियों की जांच शुरू की.रिपोर्ट्स के मुताबिक KMC ने 17 से ज्यादा प्रॉपर्टियों पर नोटिस चिपकाए हैं और भवन निर्माण की मंजूरी, नक्शे और अन्य दस्तावेज मांगे हैं.आरोप है कि कुछ जगहों पर निर्माण नियमों के उल्लंघन की आशंका है.

इसी बीच बीजेपी की तरफ से 43 कथित संपत्तियों की एक सूची सामने लाई गई. इस लिस्ट में 19 D Seven Tanks Road, Kolkata नाम का एक पता भी शामिल था, जिसे सायोनी घोष नाम के साथ जोड़ा गया.सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे जादवपुर सांसद सायोनी घोष से जोड़ना शुरू कर दिया.

सायोनी घोष की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सायोनी घोष ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनका उस संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ झूठी खबर फैलाई जा रही है.उन्होंने कहा कि उनकी सारी संपत्ति का ब्योरा चुनावी हलफनामे में पहले से सार्वजनिक है और कोई भी रिकॉर्ड देखकर इसकी पुष्टि कर सकता है.

सायोनी घोष ने यह भी कहा कि वे एक साधारण परिवार से आई हैं और राजनीति से उन्हें कोई अचानक दौलत नहीं मिली. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बिना सबूत बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

TMC ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

उधर, TMC ने बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है.पार्टी का कहना है कि केवल नाम मिल जाने से किसी संपत्ति का मालिकाना साबित नहीं हो जाता है.  TMC नेताओं का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर अभिषेक बनर्जी और पार्टी नेताओं को निशाना बना रहा है.

वहीं अभिषेक बनर्जी ने भी इस कार्रवाई को राजनीतिक हमला बताया है.उन्होंने कहा कि वे दबाव में आने वाले नहीं हैं और चाहे उनका घर तक क्यों न गिरा दिया जाए, वे बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.  

ये भी पढ़ें: ‘पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया…समर्थ गालियां देता था’, ट्विशा शर्मा के माता-पिता की अपील न्याय मिले

Exit mobile version