‘पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया…समर्थ गालियां देता था’, ट्विशा शर्मा के माता-पिता की अपील न्याय मिले

Twisha Sharma Parents Interview: ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले दिन से ही कवायद की जा रही है कि पीएम-2 ना किया जा सके. ये इसके लिए है कि जो इन सब मामले में शामिल हैं वे बच जाएं. हमने मजिस्ट्रेट के पास इसके लिए अपील की है.
twisha sharma mother father exclusive interview said we want second post mortem repor

ट्विशा शर्मा के माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Twisha Sharma Parents Interview: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के 8 दिन से ज्यादा हो गए हैं. अब तक मामला सुलझ नहीं पाया है. जहां एक ओर ट्विशा के माता-पिता सेकंड पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं तो वहीं लगातार जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं. ट्विशा के पिता नवनिधि और मां रेखा शर्मा ने विस्तार न्यूज से कई विषयों पर बात की है.

‘हमें बॉडी लेने के लिए फोर्स किया गया’

पिता ने बताया कि आखिरी बार जब कॉल आया था तो उसका फोन गिर गया था. हमें आशंका थी कि कुछ अनहोनी हो गई है. हम कॉल बार-बार करते रहे. जब हमने कॉल किया तो पता चला कि ट्विशा इज नो मोर. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये पहले दिन से ही बॉडी लेने के लिए फोर्स कर रहे थे. हमें पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट नहीं दे रहे थे. कह रहे थे कि आप पहले बॉडी लीजिए, तभी रिपोर्ट देंगे. हमें प्रताड़ित किया जा रहा था. FIR भी दर्ज नहीं कर रहे थे. हमें बोला जा रहा था कि बॉडी लेने के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि पीएम-2 की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर ने स्वीकार कर ली थी. इसे बाद में ज्यूडशरी में नकार दिया गया. ये पुलिस की कार्रवाई में बड़े लूपहोल को दर्शाता है. बेटी के बारे में गलत जानकारी दी गई. उसकी हाइट भी गलत दर्ज की गई.

‘हमने मजिस्ट्रेट से अपील की है’

पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले दिन से ही कवायद की जा रही है कि पीएम-2 ना किया जा सके. ये इसके लिए है कि जो इन सब मामले में शामिल हैं वे बच जाएं. हमने मजिस्ट्रेट के पास इसके लिए अपील की है.

‘मेरी बेटी को गाली तक दी है’

ट्विशा शर्मा की मां रेखा शर्मा ने बताया कि शादी के एक-दो महीने सबकुछ ठीक रहा. पहले बताती भी नहीं थी. अप्रैल में बताया कि पति टॉर्चर करता है. मेरी बेटी को गाली तक दी है. मां के सामने सीधा हो जाता है. कभी भी मेरी बेटी इस तरह की नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए. सेकंड पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिए अपील करती हूं.

‘दो बार टिकट कैंसिल कराई गई’

सास गिरिबाला के आरोप पर पिता नवनिधि ने कहा कि हम अपनी बेटी को लेने जा रहे थे. दो बार टिकट कैंसिल कराई गई. उनके हर जगह लोग है. उसका परिणाम सामने आ रहा है. जब कमिश्नर ने ओके कर दिया तो पीएम-2 में देरी क्यों हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि ये इंफ्यूएंशिव लोग हैं. ये गवाह और सबूत से छेड़छाड़ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रपति तक पहुंची परिवार की अपील, खुदकुशी या कुछ और? लगाई न्याय की गुहार

बेटी से इनकम सोर्स के बारे में पिता नवनिधि ने कहा कि जब कोई मॉडलिंग की दुनिया में जाता है तो सीधे कमाने नहीं लगता है. उसे बहुत संघर्ष करने पड़ते हैं. ये धारणा ही गलत है कि कोई व्यक्ति किसी लाइन में निकलेगा तो ढेर सारा पैसा कमा लेगा.

‘पैसे के लिए प्रताड़ित किया गया’

गर्भवती होने के दौरान बच्चा ना चाहने की बात मां रेखा शर्मा ने कहा कि समर्थ ड्रग्स लेता था. इस वजह से ट्विशा ऐसी बात करती थी. पति समर्थ बोलता था कि बच्चा किसी और का है. ड्रग्स लेता था और बेटी पर इल्जाम लगा दिया. जब बेटी गिर गई तो हम उसे लेने जा रहे थे तो सास गिरिबाला ने कहा कि अभी लेने आओगे तो फिर लौटकर नहीं आ सकेगी.

उन्होंने आगे कहा कि हम सोचा चलो धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो जाएगा. हम कभी घर तोड़ना नहीं चाहा. पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया. शादी के बाद भी हम पैसे देते थे.

ज़रूर पढ़ें