Vistaar NEWS

‘महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी…’ मह‍िला आरक्षण ब‍िल पर अख‍िलेश का सरकार पर हमला, बोले- ये बदनीयत की हार

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘भाजपा का असली मकसद महिलाओं को सम्मान देना नहीं, बल्कि उन्हें चुनावी नारा बनाना है.’ उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ सिर्फ मायूसी लगी है. केंद्र सरकार हक देने के बहाने समाज को बांटने की सोची-समझी रणनीति तैयार कर रही है. लेकिन अब यह खेल जनता के बीच में नहीं चलने वाला.

दरअसल, अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी. जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जब कल रात प्रधानमंत्री के संबोधन की खबर आई, तो सबको लगा कि शायद किसी महिला को प्रधानमंत्री को बनाने का ऐलान होगा, लेकिन हाथ सिर्फ मायूसी लगी. भाजपा पहले लोगों को बांटती है और फिर उन्हें डराकर अपने पाले में लाने की कोशिश करती है.

आपस में बांटने का काम कर रही सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही सरकार पुरानी सोच वाली महिलाओं को गुमराह कर ले, लेकिन वह आज के दौर की जागरूक और पढ़ी-लिखी बेटियों को अपने बहकावे में नहीं ला सकती है. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने अपने संगठन के भीतर महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व न दिया हो. वह देश की 33 महिलाओं को क्या अधिकार देगी? सरकार इस बिल के माध्यम से आपस में बांटने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘पहले क्लियरेंस दिया और अब गोली चला रहे…’, ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज का ऑडियो

हम बिल के खिलाफ नहींः अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि वे इस बिल के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं. लेकिन अगर साल 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा, तो महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार कैसे मिल पाएगा. उन्होंने कहा कि जनता अब इनकी चालों को बखूबी पहचान चुकी है. अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है.

Exit mobile version