Vistaar NEWS

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, 9 करोड़ रुपये तक है 1 किलो की कीमत

most expensive tea

दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय

भारत के अलावा दुनिया भर में लोग चाय के दीवाने हैं. कई लोगों को सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की आदत तक लग चुकी है. देश-दुनिया में अलग-अलग जगह चाय का स्वाद और रंग बदलता रहता है. अगर आप भी चाय के शौकीन है तो हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं. एक चाय की पत्तियां तो इतनी कीमती है कि 1 किलों की कीमत 9 करोड़ रुपये तक जाती है.

दा-होंग-पाओ-टी

दुनिया की सबसे महंगी चाय की पैदावार चीन में की जाती है. इस चाय का नाम है दा-होंग-पाओ-टी. इसकी दुर्लभता के कारण इसे राष्ट्रीय खजाना तक घोषित कर दिया गया है. इसकी कीमत की बात करे तो प्रतिकिलो 1.2 मिलियन डॉलर है यानी करीब 9 करोड़ रुपये.

पांडा-डंग-टी

दूसरी सबसे महंगी चाय का नाम है पांडा-डंग-टी है. सबसे खास बात ये है कि इस चाय की खेती के लिए पांडा भालू के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खेती भी चीन में होती है. इसकी कीमत प्रतिकिलो 57 लाख रुपये तक जाती है.

यलो गोल्ड टी बड्स

तीसरे नंबर पर जो चाय है उसका नाम है यलो गोल्ड टी बड्स. इसकी पत्तियां सोने की तरह चमकती है. सबसे दुर्लभ बात ये है कि साल में एक ही बार इसकी पत्तियों को सोने की कैची से काटा जाता है. इसे चीन के सम्राटों की चाय के रूप में भी जाना जाता है. इसकी कीमत 6 लाख रुपये प्रतिकिलो से भी ज्यादा है.

सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी

इस मामले में भारत भी पीछे नहीं है. दुनिया की चौथी सबसे महंगी चाय भारत में ही होती है. इसका नाम है सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी. इसकी खास बात बात ये है कि इस चाय की पत्तियों के केवल पूर्णिमा की रात को ही तोड़ा जाता है वो भी विशेषज्ञ द्वारा पूरी सावधानी से. इसकी कीमत 1 लाख 50 हजार तक प्रतिकिलो तक जाती है.

Gyokuro, Japan

लिस्ट में पांचवें नंबर पर एक ग्रीन टी है, जो खासतौर पर जापान में उगाई जाती है. ग्योकुरो नामक इस चाय को उच्चतम ग्रेड की ग्री-टी माना जाता है. इसकी खेती उजी जिले (Uji District) में की जाती है. इस चाय की कीमत लगभग 650 डॉलर या 52,960 रुपये प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें-बारिश में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

Exit mobile version