क्या आप भी ऊनी कपड़ों को गरम पानी में धो रहे? पढ़िए सही तरीका
ऊनी कपड़े
Woolen Clothes: सर्दियों में ऊनी कपड़े लोगों की जरूरत बन जाते हैं. ऊनी कपड़े ठंड से बचाने के लिए सबसे ज्यादा काम आते हैं. ऊन के कपड़े मेन्स और वुमेन्स दोनों के लिए बनते हैं. लेकिन इन्हें धोना किसी झंझट से कम नहीं. ऊनी कपड़ों को धोते वक्त काफी सावधानी की जरूरत होती है. हालांकि, कई लोग इन कपड़ों को धोते वक्त गलती कर देते हैं. जिससे कपड़े खराब हो जाते हैं. आइए विस्तार से बताते हैं लोग कौन-कौनसी गलती करते हैं और इसे कैसे सुधार सकते हैं.
जोर से नहीं रगड़ते
ऊनी कपड़ों को कभी भी रगड़-रगड़कर नहीं धोना चाहिए. यह नुकसानदायक माना जाता है. इससे ऊन के रेशे फंसने लगते हैं और कपड़ा सिकुड़ जाता है. यही नहीं, कपड़ों पर पिल्स भी बन सकती हैं. हमेशा ऊनी कपड़ों को धोते वक्त हल्के हाथों से दबाएं ताकि दाग निकल जाएं. कपड़ों को 10 से 15 मिनट भिगोकर रखा जा सकता है.
सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें
कभी भी ऊनी कपड़ों के धोते समय सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. इससे कपड़े ड्राइ हो जाते हैं. उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है. कपड़ा एक टाइम पर ठंड से बचाना भी कम कर सकता है. इसकी जगह वूलेम कपड़ों को धोने वाला जेल इस्तेमाल करें.
गर्म पानी का इस्तेमाल न करें
इन कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए. गर्म पानी ऊन रेशों को खराब करता है. गर्म पानी से क्वालिटी भी खराब होती है. साथ ही कपड़ों में सिकुड़न भी बढ़ती है. कपड़े को नॉर्मल टेंप्रेचर के पानी से धोएं.
लेबल देखकर धोएं
हमेशा ऊनी कपड़ों को उसी तरह से धोना चाहिए जिस तरह से गाइडलाइन में दी गई हो. हर ऊनी कपड़े को एक तरीके से नहीं धोया जा सकता है.इससे कपड़े की क्वालिटी पर असर पड़ता है. साथ ही कपड़े का रंग भी उतर सकता है. अगर कपड़े पर ड्राईक्लीन ओनली लिखा हो तो कपड़े को घर पर न धोएं.



