Vistaar NEWS

करवा चौथ पर व्रत खोलने के बाद बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिशेज, परिवार के साथ उठाएं त्योहार का आनंद

Karwa Chauth 2026

करव चौथ पर बनाएं ये खास डिश

Karwa Chauth Food Recipes: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में छलनी से चांद देखने के बाद व्रत खलती हैं. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इसी खास मौके पर घरों में कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. अगर आप भी करवा चौथ पर व्रत रखने वाली हैं, तो व्रत खोलने के बद इन स्वादिष्ट डिशेज को अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं.

गरमा गरम पूरी और सब्जी

    त्योहार पर पूरी और सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए आटे में थोड़ा नमक, अजवाइन और पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें.

    फिर छोटी-छोटी लइयां बनाकर पूरियां बेलें और गर्म तेल में तल लें. इसे छोले, पनीर या आलू की सब्जी के साथ परोस सकती हैं.

    क्रीमी दाल मखनी

      अगर आप खाने में कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो दाल मखनी अच्छा ऑप्शन है. इसे उड़द की दाल, राजमा, टमाटर, मसालों, मक्खन और क्रीम की मदद से बनाया जाता है.

      धीमी आंच पर पकने वाली यह दाल नान, रोटी या जीरा राइस के साथ स्वादिष्ट लगती है.

      आलू की सब्जी और कचौड़ी

        करवा चौथ के खाने में आलू की सब्जी और कचौड़ी भी शामिल कर सकती हैं. कचौड़ी बनाने के लिए मैदे में नमक, अजवाइन और मोयन डालकर आटा गूंद लें.

        इसमें दाल या मसालेदार आलू की स्टफिंग भरकर तलें. इसे टमाटर वाली आलू की सब्जी के साथ परोसें.

        मीठी और स्वादिष्ट खीर

          त्योहार पर मीठा खाने का अपना अलग आनंद होता है. चावल, दूध, चीनी और इलायची से बनने वाली खीर आसानी से तैयार हो जाती है.

          इसे धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से मेवे डालकर सजाएं. इसे प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जा सकता है.

          ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जानें क्या करें और क्या न करें

          चावल और कढ़ी पकोड़ा

            अगर आप खाने में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो चावल और कढ़ी पकोड़ा बना सकती हैं. इसके लिए दही, बेसन और मसालों का घोल तैयार करके पकाएं.

            बेसन के पकौड़े तलकर कढ़ी में डाल दें. इसे गरमा गरम चावल के साथ परोसें. व्रत खोलने के बाद अपनी भूख और सेहत के अनुसार भोजन की मात्रा रखें.

            Exit mobile version