Vistaar NEWS

सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर कराई मसाज, लोग बोले- मंकेश भाई के जलवे, Video

Monkey Salon Massage Viral

सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर कराई मसाज

Mankesh Bhai Viral Video: सोशल मीडिया पर तो दिनभर कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इस दौरान एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कोई सोच भी नहीं सकता कि एक बंदर जो बिल्कुल इंसानों की तरह दुकान में बैठकर मसाज कराता होगा. बंदर के इस अंदाज का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो सब हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. आप भी देखें वीडियो.

वैसे तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भरमार है. लेकिन कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो पूरे इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है. वह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि एक बंदर का है. जो सैलून जाता है और बड़े ही आराम से नाई की कुर्सी पर बैठ जाता है. इस दौरान नाई बंदर के शरीर और हाथ-पैर में मसाज करने लगता है.

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

हैरानी की बात ही कि नाई के मसाज करने के दौरान बंदर बिल्कुल आराम फरमाता नजर आया और बिल्कुल शांत रहा. नाई ने उसके पूरे शरीर पर मालिश की. कभी हाथ तो कभी पैर दबाता रहा. इस दौरान बंदर मसाज का भरपूर आनंद लेते नजर आया. बंदर के इस अंदाज का किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इंटरनेट पर कमेंट्स की बहार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कोई मंकेश भाई का जलवा बता रहा है तो कोई सैलून का वीआईपी कस्टमर बता रहा है. लोग पैसे को लेकर भी बात कर रहे हैं कि बंदर से पैसे कौन लेगा, कैसे वसूला जाएगा? फिलहाल, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार छाई हुई है.

Exit mobile version