एक ही लड़की को पसंद करते थे दो लड़के, फिर बीच सड़क पर ही चले लात-घूसे, Video

Viral Video: वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे दो युवक एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं. अगर इन्हें रोका न जाता तो हो सकती है कि किसी की जान भी चली जाती.
Viral Video

एक ही लड़की को पसंद करते थे दो लड़के, फिर बीच सड़क पर ही चले लात-घूसे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज के दो युवकों के बीच मारपीट हो रही है. इस विवाद के पीछे की वजह एक युवती बताई जा रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दावा किया जा रहा है. वीडियो कहां है? अभी इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक लड़की को लेकर हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. किसी ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे दो युवक एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं. अगर इन्हें रोका न जाता तो हो सकती है कि किसी की जान भी चली जाती. मारपीट के दौरान एक युवक जमीन पर गिर गया तो दूसरा उसे बुरी तरह पीटता रहा. पहले तो काफी देर तक आसपास खड़े लोगों ने तमाशा देखा, लेकिन बाद में वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार

फिलहाल, अभी तक विवाद की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह विवाद की जड़ एक युवती है. जिसकी वजह से दो लोगों के बीच मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि एक ही लड़की को दोनों लड़के पसंद करते थे. इसी बीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें