Natural Hair Dye: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है. लेकिन कम उम्र में सफेद बाल आने पर कई लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में बालों को रंगने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं. मेहंदी भी ऐसा ही एक ऑप्शन है. हालांकि, मेहंदी लगाने से बालों में अक्सर लाल या नारंगी रंग आ जाती है, जो हर किसी को पसंद नहीं होता. अगर आप भी मेहंदी के इस रंग से बचना चाहते हैं, तो इसे आंवला और लोहे के बर्तन की मदद से तैयार कर सकते हैं.
सफेद बालों के लिए मेहंदी और आंवला का इस्तेमाल
मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 सूखे आंवले लें. इन्हें 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें. जब आंवले नरम हो जाएं, तो इन्हें उसी पानी की साथ मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को लोहे की कड़ाही या लोहे के बर्तन में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें.
लोहे के बर्तन में तैयार करें मेहंदी का पेस्ट
आंवले के पेस्ट को लोहे के बर्तन में रखने से उसमें मौजूद तत्वों के साथ रंग गहरा हो सकता है. इसके बाद पेस्ट में एक नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें आंवले के पेस्ट के बराबर मात्रा में मेहंदी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर बर्तन को ढक दें और लगभग एक घंटे तक रख दें. इससे मेहंदी लगाने के लिए तैयार हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-झड़ते-टूटते बालों से हैं परेशान? तो घर बैठे अपनाएं ये आदतें, बाल बनेंगे मजबूत
बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है?
- मेहंदी लगाने से पहले बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें.
- इसके बाद पेस्ट को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं.
- बालों को शावर कैप सी ढककर लगभग 2 से 3 घंटे तक रखें.
- इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें.
- बालों पर मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद उनका रंग गहरा दिखाई दे सकता है.
