Vistaar NEWS

बड़वानी में पिस्टल दिखाकर बियर लूट ली, 222 पेटियां लूटकर ड्राइवर को बंधक बनाया, सूनसान इलाके में छोड़कर फरार

After looting 222 crates of beer in Barwani, the accused fled leaving the pickup behind.

बड़वानी में 222 पेटी बियर लूटने के बाद पिकअप को छोड़कर आरोपी फरार हो गए.

Input- सचिन राठौर

MP News: मध्य प्रदेश में बियर की किल्लत के बीच बड़वानी में पिस्टल दिखाकर बियर लूट ली गई. बुधवार देर रात बड़वानी-पाटी रोड पर लगभग 30 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने पिकअप को घर लिया और ड्राइवर को बंधक बना लिया. इस दौरान गाड़ी में रखी लगभग 222 बियर की पेटियों को लूटकर फरार हो गए.

सूनसान इलाके में ड्राइवर को छोड़कर हो गए फरार

पूरा मामला ड़वानी खुर्द के पास बावनगजा रोड का है. जानकारी के मुताबिक बियर से लदी पिकअप इंदौर से पाटी जा रही थी. इस दौरान बदमाशों ने पिकअप ( MP 46 ZH 2310) के सामने अचानक बाइक लगा दी. इसके बाद ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लेने के बाद बंधक बना लिया. बदमाशों ने ड्राइवर को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और पिकअप से भरी बियर लेकर फरार हो गए. बदमाशों के चंगुल से छूटते ही ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो जंगल के पास पिकअप खड़ी मिली.

5 लाख रुपये की बियर लूटी, पिकअप छोड़ गए

बदमाशों ने पिकअप में रखी बियर तो लूट ली, लेकिन पिकअप को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए. इससे जाहिर है कि बदमाशों का इरादा बियर लूटने का ही था. बताया जा रहा है लूटी गई बियर की कीमत करीब 5 लाख रुपये है. पिकअप देर रात ग्वालबेड़ा के पास तालाब किनारे खड़ी मिली है. शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश देश में उन प्रदेशों में शामिल है, जहां बियर की कीमतें काफी महंगी है. इसके अलावा खपत के हिसाब से प्रदेश में बियर का प्रोडक्शन भी कम है. ऐसे में बदमाशों ने बियर को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

ये भी पढे़ं: सिवनी में 51 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के नीचे बने सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था

Exit mobile version