Vistaar NEWS

अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, चार युवक काफी देर तक इंजन के नीचे दबे रहे, तड़प-तड़पकर चारों ने दम तोड़ा

Four people died when a tractor overturned in Anuppur.

अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई.

Anuppur Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रैक्टर सवार चार युवक इंजन के नीचे दब गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों युवक काफी देर तक इंजन के नीचे दबे रहे थे, जिससे तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई.

एक ही गांव के रहने वाले थे चारों युवक

पूरा मामला करनपठार थाना क्षेत्र का है. बताया जा रा है कि ट्रैक्टर सवार चार लोग क्रशर गिट्टी लेने जा रहे थे. तभी ठाढ़ पाथर तालाब के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया. ट्रैक्टर सवार चारों लोग ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अंकुश उईके(24), बृजेश पेंद्रो(20), चंद्र प्रकाश मार्को(18) और रविंद्र कुमार गोयल(30) के रूप में हुई है. बताय जा रहा है कि चारों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. चारों युवक कुंडी गांव से आए थे.

रफ्तार के कहर ने ले ली चार जिंदगी!

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके कारण ड्राइवर संभाल नहीं पाया और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया. पुलिस के मुताबिक राहगीरों ने ट्रैक्टर पलटने की सूचना दी थी. जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो चारों शव खून से लथपथ ट्रैक्टर के नीचे दबे पड़े थे. वहीं घटना के बाद कुंडी गांव में मातम पसरा हुआ है. चारों युवकों के परिवार में चीत्कार सुनाई दे रही है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं: ‘ये सड़क नहीं, तुम्हारा चेहरा है’, पन्ना में 4 महीने पहले बनी रोड उखड़ने पर भड़के विधायक, कहा- CM से शिकायत करने जा रहा हूं

Exit mobile version