देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से भीषण आग; 4 लोगों के मौत की खबर, 20 से ज्यादा घायल

घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशश कर रही हैं.
A massive fire broke out in a company in Dewas.

देवास की कंपनी में भीषण आग लगी.

MP News: मध्य प्रदेश के देवास में एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग में झुलसने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशश कर रही हैं.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मृतकों के मांस लोथड़े सड़क पर आकर गिरे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. बचाव दल की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया और बचाव कार्य जारी है.

CM मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

वहीं पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है. मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं.

मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं. बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.’

प्रत्यक्षदर्शी बोले- आदमी पतंग की तरह उड़े गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग पतंग की तरह हवा में उड़ गए. हम लोग जैसे ही घर के बाहर आए, वैसे ही चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था. सड़कों पर हर तरफ लाश के टुकड़े पड़े थे.

ग्रामीण बोले- अवैध तरीके से चल रही थी पटाखा फैक्ट्री

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में लगभग 400 से 500 लोग काम करते हैं. इनमें 200 महिलाएं शामिल हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से चलाई जा रही थी. गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद कमिश्नर का भी घेराव किया. फिलहाल बचाव कार्य लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग लापता भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढे़ं: MP News: ‘चाहें मुख्यमंत्री भी क्यों ना आ जाएं, पहले इस्तीफा दूंगा फिर बात होगी’, राजगढ़ में किसानों की महापंचायत में मंत्री का बयान वायरल

ज़रूर पढ़ें