Vistaar NEWS

MP News: बड़वानी में प्री टर्म जन्मे नवजात को 83 दिनों बाद डिस्चार्ज किया गया, जन्म के समय केवल 500 ग्राम था वजन

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में प्री टर्म जन्मे नवजात को 83 दिनों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जन्म के समय बच्चे का वजन महज 500 ग्राम था. जिसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया था. इलाज के दौरान बच्चे का वजन 400 ग्राम तक भी पहुंच गया था. हालांकि नवजात ने 83 दिनों तक मौत से जंग लड़ी. जब बच्चे को डिस्चार्ज किया गया तो उसका वजन 1.23 किलोग्राम तक पहुंच गया.

3 में से 2 बच्चों की हो गई मौत

पूरा मामला बड़वानी जिला अस्पताल का है. यहां धार जिले की कुक्षी तहसील के कड़माल गांव की रहने वाली उर्मीला को जांच के दौरान तीन बच्चों की हाई रिस्क प्रेगनेंसी सामने आई थी. वहीं प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद महिला को बड़वानी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद 7 जनवरी को महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दो बच्चों का वजन बहुत ज्यादा कम होने के कारण उनकी मौत हो गई. वहीं तीसरे बच्चे का वजन भी जन्म के समय केवल 500 ग्राम था. जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया.

डिस्चार्ज होने के समय वजन बढ़कर 1.23 किलोग्राम हो गया

बच्चे का जन्म के समय वजन केवल 500 ग्राम था. जिसके बाद बच्चे को गंभीर स्थिति में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट(SNCU) में भर्ती करवाया गया. लेकिन इसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई और पहले ही हफ्ते बच्चे का वजन 400 ग्राम तक पहुंच गया. हालांकि धीरे-धीरे बच्चे की हालत में सुधार हुआ और 83 दिन बाद मौत को मात देकर बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. डिस्चार्ज होने के समय बच्चे का वजन बढ़कर 1.23 किलोग्राम हो गया. हालांकि सामान्य नवजात की अपेक्षा अभी भी बच्चे का वजन काफी कम है.

वहीं मौत के मुंह से बच्चे के स्वस्थ्य होने की यह कहानी मेडिकल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि इतना कम वजन होने के बाद बच्चे की रिकवरी होना रेयर केसों में से एक है.

ये भी पढे़ं: Gwalior News: शराब ना पिलाने पर दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों को पीटा, पड़ोसियों ने घरेलू सामान और नकदी लूटी

Exit mobile version