Vistaar NEWS

MP News: स्टेशनरी के नाम पर ज्यादा वसूली पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त निर्देश, यहां दर्ज करें शिकायत

Action Against Schools

किताबों पर ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

MP News: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों द्वारा महंगी किताबों और स्टेशनरी के लिए दबाव बनाने की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है. अभिभावक अब स्कूल से जुड़ी ऐसी किसी भी मनमानी की शिकायत सीधे इस नंबर पर कर सकते हैं.

शिक्षा विभाग की टीम जांच करेगी

यह सुविधा 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और केवल ऑफिस के समय में ही चालू रहेगी. शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम तुरंत मामले की जांच कर स्कूल के खिलाफ एक्शन लेगी.

दूसरे समस्याओं की शिकायत भी कर सकते हैं

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच शिक्षा विभाग की टीम करेगी और गड़बड़ी मिलने पर स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी. नागरिक इस नंबर पर पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे समस्याओं की शिकायत भी ऑफिस के समय में दर्ज करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-MP Police Bharti 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निकली 600 से ज्यादा वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अभिभावकों से क्या अपील की?

उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि अगर स्कूल में कोई भी नियम तोड़ा जा रहा हो, तो उसकी जानकारी तुरंत दें ताकि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया जा सके.

Exit mobile version