MP Police Bharti 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निकली 600 से ज्यादा वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

MP Police Constable Band Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुषों के साथ-साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है.
mp police

एमपी पुलिस

MP Police Constable Band Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. पुलिस मुख्यालय भोपाल ने कॉन्स्टेबल (बैंड) के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. यदि आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है, तो आप इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं और अपना आवेदन भर सकते हैं.

MP Police Bharti 2026 कॉन्स्टेबल बैंड डेट्स

  • एमपी पुलिस की यह भर्ती सीधे तौर पर (Direct Recruitment) की जाएगी.
  • इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकते हैं.
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए इस बार कोई पद आरक्षित नहीं है.
  • पुरुषों के लिए पुलिस सेवा में आने का यह एक बेहतरीन मौका है.
  • आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 5 अप्रैल 2026 से हो चुकी है.
  • फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 तय की गई है.
  • अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो सुधार का काम 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है.
  • आवेदन में सुधार (Correction) करने का अंतिम मौका 24 अप्रैल 2026 तक है.

एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 योग्यता

शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा (10+2 पद्धति) पास होना जरूरी है. वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को विशेष राहत दी गई है. वे 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह ध्यान रखें कि इन निर्धारित योग्यताओं में इसके अलावा और कोई छूट नहीं दी जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले अपनी मार्कशीट जरूर जांच लें.

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुषों के साथ-साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है. वहीं मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC) के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट देते हुए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा, खेल जगत में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, जानें अप्रैल में किस तारीख को आएगी 35वीं किस्त!

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की जरूरी डिटेल्स

भर्ती बोर्डकार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय
रिक्तियां
679
आवेदन शुरू होने की तारीख05 अप्रैल 2026
सैलरी19500-62000/-
चयन प्रक्रियास्किल टेस्ट, बैण्ड वादन टेस्ट, साक्षात्कार
आवेदन शुल्कपुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क अनारक्षित- 500/-
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए (केवल एमपी के मूल निवासी) 250/-
एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 150 रुपये भी देना होगा.
भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन​MP Police Constable Band Recruitment 2026 Notification PDF​
आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
MP Police Constable Band Vacancy 2026 Apply Online

कॉन्स्टेबल बैण्ड के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए?

आरक्षक (बैण्ड)
वर्ग

ऊंचाई
सीना केवल पुरुषों के लिए
सामान्य जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एंव ईडब्ल्यूएसपुरुष
81-86 सेमी
81-86 सेमी
मराठा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातिपुरुष16579-84 सेमी
गोरखा, गढवाली, कुमाउपुरुष15876-81 सेमी

ज़रूर पढ़ें