Shaligram Garg Arrested: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गिरफ्तार को कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद राजनगर कोर्ट मे पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. फिलहाल शालिग्राम को छतरपुर जेल ले जाया जा रहा है.शालिग्राम ने एक दिन पहले ही ग्राम कोड़ा मे जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की थी.पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया था.
बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम ने एक दिन पहले यानी मंगलवार 15 जुलाई को गोली कांड को अंजाम दिया था. आरोप है कि शालिग्राम ने तीन गोलियां चलाई थी. जो कि यह युवक के पेट और कान में लग गई. शालिग्राम गर्ग बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई है.
ग्वालियर में हो रहा घायल युवक का इलाज
शालिग्राम गर्ग के गोली मारने के बाद गंभीर रूप से घायल मोतीलाल कुशवाहा को जिला अस्पताल लाया गया. जहां शुरुआती इलाज के बाद घायल युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था. जहां उसका इलाज जारी है.
इस घटना के बाद कई लोगों ने कड़ा विरोध जताया था. इसके साथ ही बाबा पर मनमानी का आरोप लगाया था. घटना के बाद मारपीट और फायरिंग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
पुलिस ने हथियार भी किया बरामद
शालिग्राम को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ यह भी तय है कि बाबा बागेश्वर के भाई के अब अगले कुछ दिन छतरपुर जेल में ही गुजरने वाले हैं. क्योंकि कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें:हाथ पर लड़की का नाम और Miss You… रीवा बाल सुधार गृह में फंदे पर झूला नाबालिग
