हाथ पर लड़की का नाम और Miss You… रीवा बाल सुधार गृह में फंदे पर झूला नाबालिग

MP Rewa Juvenile Home Tragedy: मृतक अभिषेक के पिता चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि उनके बेटे का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद बेटा तनाव में चला गया.
Suicide Case Rewa

रीवा में बाल सुधार गृह के अंदर फंदे पर झूला नाबालिग

Minor Accused Found Dead: रीवा के बाल सुधार गृह में सोमवार की रात एक नाबालिग ने फंदे में झूलकर जान दे दी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी एक नाबालिग से प्यार करता था. जिसका हाथ में नाम और मिस यू लिखा. इसके बाद फंदे पर झूल गया. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बाल सुधार गृह में फंदे पर झूलकर जान देने वाले मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल पिता चंद्रशेखर पटेल के रूप में हुई है. अभिषेक के ऊपर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज था. जिसे न्यायायल में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. आरोपी अभिषेक को पिछले सप्ताह ही सुधार गृह में लाया गया था.

प्रेम-प्रसंग का मामलाः मृतक के पिता

मृतक अभिषेक के पिता चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि उनके बेटे का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन इसी बीच लड़की के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया. जिसमें बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया. जैसे ही उसके ऊपर मामला दर्ज हुआ. उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह तनाव में चला गया. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः पत्नी ने पति की हत्या कर सिलेंडर में छिपाया शव? रीवा पुलिस ने खोली Viral Video की पोल

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सोमवार की देर रात बाल सुधार गृह में निगरानी के लिए होमगार्ड जवान अमित कुमार तिवारी की ड्यूटी लगी थी. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक शव फंदे पर लटका हुआ है. इसकी सूचना अपने साथी पुलिसवालों को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ज़रूर पढ़ें