MP News: महू कोर्ट में बेरछा गैंगरेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे; पुलिस ने मुश्किल से बचाया

वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद वकीलों ने पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपियों पर थप्पड़ बरसाए और लात-घूसों से पिटाई की.
The police could rescue the gang rape accused from among the lawyers with great difficulty.

पुलिस वकीलों के बीच से बड़ी मुश्किल से गैंगरेप के आरोपियों के बचाकर निकाल पाई.

Mhow Court: महू में बेरछा गैंगरेप के आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. पेशी पर ले जाते समय आरोपियों पर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा. वकीलों ने गैंगरेप के आरोपियों की जमकर पिटाई की. वकीलों ने आरोपियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. आरोपियों के साथ मौजूद पुलिसकर्मी आरोपियों को भीड़ से निकालकर किसी भाग गए.

आरोपियों को घेरकर बरसाए बरसाए थप्पड़

बेरछा के जंगल में युवती से दरिंदगी करने वाले आरोपियों को पुलिस शनिवार को महू कोर्ट लेकर पहुंची थी. लेकिन आरोपियों को देखते हुई कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों में अचानक आक्रोश फैल गया. जिसके बाद वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद वकीलों ने पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपियों पर थप्पड़ बरसाए और लात-घूसों से पिटाई की. पुलिस वकीलों के बीच से बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर निकाल पाई.

आरोपियों को 2 दिन की रिमांड

कोर्ट परिसर में हंगामे के बीच पुलिस आरोपियों को किसी तरह कोर्ट के अंदर पहुंची. वहीं पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को 20 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस अब दो दिनों तक आरोपियों से पूछताछ करेगी.

बता दें 14 अप्रैल को युवती अपने दोस्त के साथ लंगछा बाबा मंदिर में दर्शन करने गई थी. वापस लौटते समय दोनों बेरछा जंगल के पास बैठे थे. इसी दौरान दोनों आरोपी हेंद्र और पिंटू पहुंच गए और दोनों आरोपियों पहले तो युवती के दोस्त के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल अब दो दिन पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिसमें कई और अहम बातें निकलकर सामने आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

ज़रूर पढ़ें