ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

पुलिस ने जयपुर से आरोपी सरगना रितिक गुप्ता को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 वर्चुअल नंबर और फर्जी प्रोफाइल बनाई थी.
Two accused arrested for cheating by ordering Apple products online.

एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगवाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.

MP News: मध्य प्रदेश सच में अजब और गजब है. यहां के अपराधी भी ठगी करने का अलग तरीका निकाल लेते हैं. इंदौर में पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ये गिरोह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से पहले एप्पल जैसे महंगे प्रोडक्ट के ऑर्डर करते थे. जब ऑर्डर डिलीवर हो जाता था, तो उसे कैंसिल कर देते थे. इसके बाद किसी तरह नकली सामान डिलीवरी बॉक्स में रखकर उसे वापस सौंप देते थे. मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को जयपुर से गिरफ्तार किया है.

अमेजन की डिलीवरी पार्टनर कंपनी ने की शिकायत

पुलिस के मुताबिक आरोपी ई कॉमर्स वेबसाइट एमेजन से महंगे प्रोडक्ट्स मंगवाते थे. इस खेल में आरोपियों ने डिलीवरी बॉय को भी शामिल किया था. आरोपी पहले दिल्ली से नकली सामान लेकर आते थे, फिर ऑनलाइन ऑर्डर करते थे डिलीवरी पहुंचने पर डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर नकली सामान को पैकिंग बॉक्स में डाल देते थे और असली सामान लेकर फरार हो जाते थे.

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म की डिलीवरी पार्टनर एनटेक्स कंपनी ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत की थी. पुलिस ने जब जांच की तो ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ. जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक 17 लाख की ठगी कर चुके हैं.

जयपुर से पकड़ा गया सरगना

मामले में पुलिस ने पहले आरोपी डिलीवरी बॉय दीपक मोहेर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद जब दीपक से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये सारा खेल जयपुर से रितिक गुप्ता नाम का शख्स खेल रहा है. जिसके बाद पुलिस ने जयपुर से आरोपी सरगना रितिक गुप्ता को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 वर्चुअल नंबर और फर्जी प्रोफाइल बनाई थी. आरोपी ऑनलाइन मंगवाए गए सामान को दिल्ली में बेच देते थे. जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक 17 लाख रुपये के सामान की ठगी कर चुके हैं.

ये भी पढे़ं: आलीराजपुर में SIR में 17 जिंदा मतदाताओं को दिखाया मृत, गलत जानकारी देने पर CMO पर हुई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें